विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुजुर्ग दंपत्ति के परिवार को बिखरने से बचाया, सास बहू ने एक दूसरे पर कार्यवाही के लिए दिए थे कई स्थानों पर आवेदन,अब सुलाह हुई,शाजापुर जिले का मामला

शाजापुर, 16 दिसंबर 2021/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा संचालित पारिवारिक विवाद समाधान प्रक्रिया एवं प्री-लिटिगेशन प्रक्रिया को साकार रूप देते हुए प्राधिकरण ने आज एक बुजुर्ग दंपत्ति के परिवार को टूटने से बचाया। श्रीमती कृष्णा देवी पति मोहनपुरी गोस्वामी निवासी-हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना-लालघाटी, जिला-शाजापुर द्वारा अपने पुत्र राजेश एवं पुत्र वधू ज्योति के साथ संपत्ति विवाद में बेटा-बहू के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था तथा श्रीमती ज्योति पति राजेश के द्वारा भी एक आवेदन पत्र सास-ससुर द्वारा उसे प्रताड़ित करने एवं घर से बाहर निकाल देने की धमकी देने तथा दहेज के लिए परेशान करने के संबंध में प्रस्तुत कर सास-ससुर के विरुद्ध कार्यवाही करने का निवेदन किया गया।

उभयपक्ष को बुलाकर प्राधिकरण द्वारा समझाईश दी गई। दो दिवसीय लगातार समझाईश दिए जाने के उपरांत सास-ससुर एवं पुत्र तथा पुत्र वधू के मध्य आपसी सुलहनामा कराया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर द्वारा सुलह चर्चा उपरांत मामले में मध्यस्थता करते हुए उसका सफलता पूर्वक निराकरण किया गया।

इसके पूर्व सास-ससुर बुजुर्ग दंपत्ति ने कलेक्टर शाजापुर से शिकायत की थी। प्राधिकरण के समक्ष मामला आने पर चर्चा अनुसार पिता अपने पुत्र एवं पुत्र वधू को मकान का एक भाग देने हेतु सहमत हुआ जिस पर माता एवं पिता तथा पुत्रवधू ज्योति ने भी अपनी सहमति प्रकट की। दोनों पक्ष राजी खुशी से एक-साथ रहने हेतु सहमत हुए और दोनों पक्षों ने बताया कि भविष्य में वे किसी प्रकार का विवाद नहीं करेंगे। प्राधिकरण के निर्देश पर मकान के दूसरे भाग जिस पर बुजुर्ग दंपत्ति निवासरत है की छत को खाली करवा कर बुजुर्ग दंपत्ति को उनके उपयोग, उपभोग हेतु सौंप दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |