शाजापुर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक,कलेक्टर ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

शाजापुर, 13 दिसंबर 2021/ त्रिस्तरीय पंचायत राज आम निर्वाचन 2021-22 में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में “सेन्स” गतिविधियाँ संचालित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज निर्वाचन के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक में दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय सहित निर्वाचन के लिए नियुक्त विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने “सेन्स” के तहत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज निर्वाचन के दौरान शतप्रतिशत मतदान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गतिविधियां संचालित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विगत पंचायत निर्वाचन के दौरान 75 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, वहां विशेष ध्यान दें। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मतदान का महत्व समझाएं और उन्हें मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करें। मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराएं। महिला एवं युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। मतदाता सहायता केन्द्रों की स्थापना करें। संवेदनशील मतदान केन्द्रों एवं वल्नरेबल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में मतदाताओं को बताएं और उन्हें निर्भिक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। मतदाताओं को मतदान के मूल्य लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के प्रति जागरूक करें। गर्भवती महिला, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाताओं द्वारा सुगमता से मतदान किये जाने की प्रक्रिया से अवगत कराएं।

इस मौके पर कलेक्टर ने मानव संसाधन प्रबंधन, कानून व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, ईवीएम प्रबंधन, मीडिया, सेन्स, आईटी, कम्यूनिकेशन प्लान आदि कार्यों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से उनके द्वारा अब तक किये गये कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अब चुनाव के कार्यों को प्राथमिकता दें और जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने का कार्य करें।

कोरोना वैक्सीन द्वितीय डोज लगाने का कार्य 16 दिसंबर तक पूरा करें

कलेक्टर श्री जैन ने कोरोना वैक्सीनेशन द्वितीय डोज लक्षित लोगों को लगाने का कार्य 16 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दें, जहां द्वितीय डोज लगाने से बचे हुए हैं। साथ ही कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के लिए मोबाईल टीम बनाने के लिए कहा। मोबाईल टीम घर-घर जाकर लोगों का वेरीफिकेशन कर जिन्हें टीका नहीं लगा है, उन्हें टीका लगाएं। टीकाकरण का कार्य प्रात: 8.00 बजे से शुरू कर रात्रि 8.00 बजे तक चलाएं। टीकाकरण नोडल अधिकारियों को निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी बनाया गया है, वे अपने सेक्टर में टीकाकरण का कार्य देखें।

विद्युत देयकों में 10 प्रतिशत की कमी लाएं

सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विद्युत देयकों में 10 प्रतिशत की कमी लाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने उर्जा साक्षरता के संबंध में चर्चा के दौरान दिये। कलेक्टर ने कहा कि उर्जा बचत के संबंध में उर्जा साक्षरता में दी गई टिप्स का पालन करते हुए उर्जा की बचत करते हुए उर्जा के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान दें। सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी मध्यप्रदेश उर्जा साक्षरता अभियान में भाग लेकर पंजीयन कराएं और परीक्षा देकर प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। इस अभियान में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी शामिल करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |