होम आइसोलेशन में रहकर समीक्षा हुई स्वस्थ, मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से कोरोना को दी मात “खुशियों की दास्ताँ”

आगर-मालवा | 03-मई-2021
होम आइसोलेशन में रहकर डॉक्टर की सलाह और अपने हौसले से आगर मालवा निवासी 18 वर्षीय समीक्षा अटल ने कोविड से जंग जीत ली। वह कहती हैं कि चिकित्सकीय परामर्श के साथ सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति कोरोना के खिलाफ लड़ने में सहायक होती है। समीक्षा ने बताया कि 16 अप्रैल को सर दर्द एवं तेज बुखार आने पर अपना कोरोना टेस्ट करवाया। और उसी दिन उनकी रिपोर्ट भी आ गई जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाई गई । उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हे थोड़ी घबराहट जरूर हुई परंतु वे आशावान थी कि कोरोना से जंग जीत जाएंगी।
जांच की रिपोर्ट आने पर वे होम आइसोलेट हो गई होम आइसोलेशन में रहते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का लाभ लिया ।जिला अस्पताल के चिकित्सकों से साथ ही वे फेमिली डाक्टर योगेश मुन्दडा के संपर्क में रही एवं चिकित्सकों के बताए अनुसार दवाइयों का सेवन किया। समीक्षा का कहना है कि वे दिन में तिन बार 10 – 10 मिनट भाप लेती रही गर्म पानी के गरारे 4 बार करे, साथ ही प्रोटीन युक्त भोजन लिया। चिकित्सकों द्वारा फोन के माध्यम से प्रतिदिन उनके सेहत की मानिटरिंग की गई। कोई भी परेशानी या असमंजस कि स्थिति में उन्होंने चिकित्सकों से सलाह ली। इसके साथ ही वे नियमित रूप से ध्यान योग की मुद्राए करने लगी। प्रतिदिन सुबह – शाम वे अपने तापमान, आक्सिजन लेवल और पल्स की जानकारी चिकित्सकों से साझा करती रही। इसके साथ ही घर के अन्य सदस्यों से दूरी बनाए रखी। आइसोलेशन के दौरान स्वप्रोत्साहन के लिए उन्होंने किताबें पढ़ी। एक मई को पूर्णतः स्वस्थ होने पर उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया।
समीक्षा कहती हैं कि कोरोना से बिल्कुल न घबराएं चिकित्सकीय परामर्श के साथ मन मजबूत रखें। सकारात्मक सोच रखने से आसानी से कोरोना से जंग जीती जा सकती है।कोविड पीड़ित मरीज यदि पहले दिन जाँच करा लेते हैं, दवा शुरू कर देते हैं, होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम द्वारा बताये गए सुझावों का पालन करते हैं और सकारात्मक सोच के साथ समय बिताते हैं, तो वे इस बीमारी को बहुत आसानी से पराजित कर सकते हैं।सभी स्वस्थ रहे सरकार के बताऐ नियमों का पालन करे और इस देश को कोरोना मुक्त बनाऐ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |