मार्च राजस्व संग्रहण की परीक्षा का माह, सभी सर्कल लक्ष्य पूर्णं करें -मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने दैनिक राजस्व संग्रहण पर दिया जोर

-पेयजल स्त्रोतों एवं अस्पतालों की आपूर्ति पर निगाह रखी जाए

इंदौर। किसी भी वित्तीय संस्थान के लिए मार्च माह वार्षिक परीक्षा एवं रिजल्ट वाला होता है। सभी सर्कल के बिजली अधिकारी भी इसे वर्ष पर्यंत की गई मेहनत के बाद परीक्षा वाला माह माने एवं दैनिक लक्ष्य बनाकर उसकी पूर्ति करे। इससे मासिक लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी, कंपनी की वार्षिक आर्थिक स्थिति में और सुधार आएगा।

उक्त निर्देश मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने दिए। वे बुधवार को दोपहर वीडियो कान्फ्रेंस से सभी जिलों के इंजीनियरों को संबोधित कर रहे थे। प्रबंध निदेशक ने कहा कि इंदौर सेंट्रल, इंदौर वेस्ट, सेंधवा, बुरहानपुर,धार, बड़वानी, आगर, शाजापुर के प्रभारी अधिकारी गंभीरता से प्रयास कर अपने क्षेत्र की रिपोर्ट सुधारे। उन्होंने सेंधवा एवं धार के कार्यपालन यंत्री की कार्यप्रणाली पर नाराजी भी जताई। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने कहा कि राजस्व संग्रहण को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी प्रारंभ हो गई है। निकायों के पेयजल स्त्रोत एवं अस्पतालों की बिजली आपूर्ति पर विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरती जाए, ताकि कोई परेशानी न हो। श्री तोमर ने मंदसौर एवं नीमच में उपभोक्ता राजस्व संग्रहण में आशातीत संख्या बढ़ने पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर, निदेशक श्री मनोज झंवर, कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे, श्री गजरा मेहता, वरिष्ठ अधिकारी सर्वश्री कैलाश शिवा, एसएल करवाड़िया, एसआर बमनके, आरएस खत्री, संजय वत्स, कामेश श्रीवास्तव, डीएन शर्मा आदि ने भी विचार रखे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |