शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विधायक कराड़ा को सौंपा ज्ञापन

– न्यू मूवमेंट फाॅर ओल्ड पेंशन संघ द्वारा पूरे प्रदेश में विधायकों को सौंपे जा रहे ज्ञापन

शाजापुर। शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त उपरांत पूर्व की भांति मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था ओ.पी.एस जिसे जनवरी 2005 से बंद कर दिया गया है। उसे पुनः बहाल करवाने की मांग को लेकर न्यू मूवमेंट फाॅर ओल्ड पेंशन संघ मध्यप्रदेश (पुरानी पेंशन बहाली संघ) की जिला शाखा द्वारा रविवार को क्षेत्रीय विधायक हुकुमसिंह कराड़ा को ज्ञापन सौंपा गया।
संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार नागर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1 जनवरी 2005 से नियुक्त शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम ओ.पी.एस. को बंद कर न्यू पेंशन स्कीम एन.पी.एस. लागू की गई, जिसमें 1 जनवरी 2005 के बाद नियुक्त राज्य सरकार के सभी विभागों के लाखों कर्मचारी अधिकारी प्रभावित हुए हैं। न्यू पेंशन स्कीम शेयर बाजार पर आधारित है। इसमें न्यूनतम पेंशन का भी कोई प्रावधान नहीं है। न्यू पेंशन स्कीम में 500 से 1000 रूपए तक कुल पेंशन मिल रही है, जो कि वृद्धावस्था पेंशन से भी कम है। जिससे कर्मचारियों का जीवननिर्वहन एवं परिवार का भरण पोषण सम्मान पूर्वक नहीं होता। जो शासकीय कर्मचारियों के साथ घोरतम अन्याय है। कर्मचारी सरकार का लोकसेवक है और पेंशन उसको प्रायवेट कम्पनी दे जो न्याय संगत नहीं है। ज्ञापन में मांग की गई है कि 1 जनवरी 2005 के बाद नियुक्त शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की पीड़ा विधानसभा सदन में प्रश्न के माध्यम से संकल्प पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्रीजी के सामने रखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करवाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें। मध्यप्रदेश के सभी प्रभावित कर्मचारी/ अधिकारी एवं उनका परिवार सदैव आपका ऋणी रहेगा। श्री नागर ने बताया कि न्यू मूवमेंट फाॅर ओल्ड पेंशन संघ मध्यप्रदेश के प्रान्ताध्यक्ष सतेंद्रसिंह तिवारी के आव्हान पर माननीय विधायक जी को शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करवाने हेतु सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। ज्ञापन सौंपे जाते समय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश उपाध्याय, चाणक्य शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रजनीश महिवाल, शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष हसीब परवेज, पुरानी पेंशन बहाली संघ के बनवारी बैरागी, रतनसिंह बगड़ावत, इंदरसिंह कराड़ा आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |