गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फाईनल रिहर्सल संपन्न कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

शाजापुर, 23 जनवरी 2020/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 के अवसर पर मुख्य समारोह में होने वाली परेड एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए आज फाईनल रिहर्सल हुई। फाईनल रिहर्सल में अनुविभगीय अधिकारी श्री एसएल सोलंकी ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

इस दौरान कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कोविड-19 गाईड लाइन का पालन करते हुए मनाया जायेगा। छात्र-छात्राओं से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्यक्रम नहीं होंगे। कलेक्टर ने बैठक व्यवस्था एवं पार्किंग स्थल व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। समारोह स्थल पर चिकित्सकों का दल एम्बुलेंस के साथ उपस्थित रखने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवानो द्वारा परेड प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |