कांग्रेस सेवादल ने मनाई सुभाषचंद्र बोस की जयंती

शाजापुर। कांग्रेस सेवादल द्वारा शनिवार को महूपुरा नदी चौराहे पर सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सेवादल शहर अध्यक्ष साजिद कुरैशी के नेतृत्व में सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर कुरैशी ने कहा कि सुभाषचंद्र्र बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी और सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लडऩे के लिए उन्होने जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया था और उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। वहीं तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया और भारतवासी उन्हें आज भी नेताजी के नाम से सम्बोधित करते हैं। वहीं पूर्व विधायक प्रतिनिधि सरदार मूसा आजम खान ने कहा कि आज ही के दिन मां भारती की गोद में वीर सपूत सुभाषचंद्र बोस ने जन्म लिया था, जिन्होने आजाद भारत के सपने को नई दिशा दी थी। देश की आजादी में उनके योगदान को सदैव ही याद रखा जाएगा। इस दौरान भोलू श्रीवास्तव, मोईन खान, आसिफ अंसारी, जावेद खान, इमरान दासा आदि मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |