दिव्यांगो को रोजगार दिलाने का एक सार्थक प्रयास

शाजापुर, 20 जनवरी 2021/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में दिव्यांगो को रोजगार दिलाने के लिए जिले में एक सार्थक प्रयास किया गया। जिसके तहत जिले के दिव्यांग शिक्षित बेरोजगारो को रोजगार के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ई-दक्ष केन्द्र पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजनों के रोजगार के लिए वर्ष 1999 से कार्यरत इंदौर की रेड्डी फाउंडेशन द्वारा आज जूम ऐप के माध्यम से शाजापुर जिले के शिक्षित दिव्यांगो को रोजगार के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण के अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने दिव्यांगो को रूचि अनुरूप रोजगार प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए रेड्डी फाउंडेशन की सीईओ श्रीमती रश्मि से ऑनलाइन चर्चा भी की। दिव्यांगो ने जूम एप्प के माध्यम से रोजगार/नौकरी के संबंध में रेड्डी फाउंडेशन के प्रबंधक श्री शुक्ला से सवाल भी पूछे, जिनका उत्तर श्री शुक्ला ने दिया। रेड्डी फाउंडेशन के प्रबंधक ने कहा कि दिव्यांगो को हर क्षेत्र में रोजगार दिलाने हेतु प्रशिक्षण देने में हर संभव प्रयास किये जायेंगे। कलेक्टर श्री जैन ने भी दिव्यांगो से चर्चा की एवं कहा कि यह तो पहला प्रयास है आगे प्लॉन बनाकर सभी दिव्यांगो को रोजगार दिलाने के प्रयास करेंगें। इस अवसर डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, जिला समग्र संयोजक श्री नरेन्द्र तिवारी, ई-दक्ष केन्द्र प्रभारी श्री दीपक चौबे, श्री प्रकाश गिरी गौस्वामी, श्री लखन सिसोदिया एवं समस्त शाजापुर के दिव्यांगजन उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |