कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम पिपलोदा इस्माइल पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

राजस्व रिकार्ड को ठीक करने के निर्देश दिए

राजस्व सेवा अभियान के द्वितीय चरण में की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण करने पहुंचे थे कलेक्टर

शाजापुर, 14 जनवरी 2021/ गुलाना तहसील के ग्राम पिपलोदा इस्माइल पहुंचकर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री अजब सिंह पंवार, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, सरपंच श्री केसर सिंह भिलाला तथा ग्रामीणजन मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम के किसानों से पूछा कि पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त हो रही है या नहीं तथा कोई पात्र किसान का नाम तो नहीं छूटा है। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कोई भी पात्रताधारी किसान नहीं छूटना चाहिए, इसके लिए एक-एक व्यक्ति की जानकारी एकत्रित करें। यदि किसी ग्रामीण के राजस्व रिकार्ड में गड़वड़ी हो तो उसमें सुधार करवाए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने राजस्व रिकार्ड में दर्ज नामों का मिलान करें तथा गड़बड़ी होने पर सुधार करवाए। ग्रामीणों ने बताया कि कम्प्यूटर से रिकार्ड का मिलान नहीं हो रहा है। कलेक्टर ने पटवारी श्री राधेश्याम मालवीय को निर्देश दिए कि वह ग्राम में जाकर बी-1 का वाचन करें। कलेक्टर ने ग्रामीणजनों की जाति प्रमाण पत्र, फौती नामांतरण जैसी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने भूमि के खातों को अपडेट करवाए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि प्रत्येक माह की 7 तारीख को शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर अन्न उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अन्न उत्सव के दौरान उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर राशन का वितरण किया जाता है। अन्न उत्सव के दिन सभी पात्र व्यक्ति राशन की दुकान में राशन लेने अवश्य जाए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्तिा खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे।

इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी तथा बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं रखने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी लोग मॉस्क लगाए तथा सावधानी रखे। इस दौरान उन्होंने 16 जनवरी 2021 से लगने वाले कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी दी एवं ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार से भयभीत न हो तथा किसी भी भ्रम अथवा अफवाह में न आएं। कोरोना वैक्सिन पूर्णत: परीक्षण के उपरांत ही लगाया जा रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को पेयजल की समस्या, बिजली की समस्या आदि समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |