शेयर बाजार पर निर्भर हो गया कर्मचारियांे का भविष्य – पुरानी पेंषन बहाली के लिए अध्यापक संविदा षिक्षक महासंघ ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

शाजापुर। अध्यापक संविदा शिक्षक महासंघ द्वारा अल्पप्रवास पर शाजापुर आए केबिनेट मंत्री थावरचंद गेहलोत को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंषन बहाल करने की मांग की। क्योंकि नई पेंषन स्कीम से षिक्षकों का भविष्य शेयर बाजार पर निर्भर हो गया है।
संघ के जिलाध्यक्ष संजयकुमार सोनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि शासन ने 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बंद कर न्यू पेंशन स्कीम एनपीएस शुरू की है, जिसमें कर्मचारियों का भविष्य शेयर बाजार पर निर्भर हो गया है और सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्हें पेंशन के रूप में 800, 1000 और 1200 रुपए प्रतिमाह की राशि प्राप्त हो रही है, जिससे संबंधित कर्मचारियों का भविष्य अधर में हो गया है। उन्होंने मांग की कि पुरानी पेंषन ही बहाल कर कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया जाए। सौंपे गए ज्ञापन को लेकर श्री गेहलोत ने भी गंभीरतापूर्वक विचार कर त्वरित क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यापक संविदा शिक्षक महासंघ के पदाधिकारी लोकेश राठौर, दीपक शर्मा, प्रद्युम्न व्यास, लोकेंद्र शर्मा, लखन मीणा, अतुल सक्सेना, राजेश चैरसिया, अरविंद असोढिया, अमित सक्सेना, विनोद बैरागी, अपाक्स जिलाध्यक्ष राजीव महिवाल, आजाद अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीशचंद्र बागोरिया आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |