शाजापुर जिले एक समस्याग्रस्त लिए फायदेमंद साबित हुई सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था,मिला बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री हेल्पलाईन से हुआ समस्या का निराकरण
शंकरलाल को उसकी जमीन का कब्जा दिलाया
शाजापुर, 01 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदन कर अपनी भूमि का कब्जा वापस पाने के लिए गुहार करने वाले शंकरलाल पिता भागीरथ पाल निवासी ग्राम धेनका तहसील मो. बड़ोदिया की समस्या का निराकरण हुआ। शंकरलाल को उसकी जमीन का कब्जा दिलाने के लिए अपर कलेक्टर न्यायालय द्वारा तहसीलदार मो. बड़ोदिया को पुलिस की मौजूदगी में कब्जा सौंपने की कार्रवाई के आदेश दिये गये तथा आदेश का पालन करते हुए तहसील कार्यालय मो. बड़ोदिया के राजस्व अमले ने शंकरलाल को मकान एवं भूमि का कब्जा वापस दिलाया।

आवेदक शंकरलाल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी कि उसके पुत्र सुंदरलाल ने उसकी लगभग 9 बीघा भूमि एवं दो मकानों पर जबरन कब्जा कर उसे बेदखल कर दिया है। वर्तमान में वह सारंगपुर में बर्तन मांजकर गुजारा कर रहा है। प्रकरण के निराकरण के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने कार्रवाई करते हुए शंकरलाल एवं उसकी पुत्री तथा पुत्र सुंदरलाल को न्यायालय में बुलवाया तथा सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि शंकरलाल द्वारा चाही गई भूमि का कब्जा वापस प्रदान करें। शंकरलाल ने कुल भूमि जिसका रकबा 1.55 हेक्टेयर है, में से 0.70 हेक्टेयर तथा 2 मकानों का कब्जा वापस मांगा था, जिसे आज तहसील कार्यालय मो. बड़ोदिया के राजस्व अमले ने वापस दिलवाया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |