वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कर सकती हैं रूबीना साजिद कुरैशी कुरैशी परिवार की वार्ड में है ईमानदार, सहज स्वभाव के रूप में पहचान

शाजापुर। नगरपालिका चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है और कई उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी का दम भी भरना शुरू कर दिया है। शहर के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाले कांग्रेस के सच्चे सिपाही साजिद कुरैशी की पत्नी रुबीना कुरैशी भी इस बार वार्ड से कांग्रेस की प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही हैं। साजिद कुरैशी विगत 20 वर्षों से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम करते आ रहे हैं। इस बार नगरपालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक 5 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जिसके चलते वार्ड पार्षद के उम्मीदवारों की सूची में साजिद कुरैशी की पत्नी रुबीना कुरैशी का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है।
गौरतलब है कि कुरैशी 20 वर्षों से कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं और वे समय-समय पर पार्टी हित के लिए कार्य करते आ रहे हैं। कुरैशी की वार्ड में बेहद लोकप्रियता भी है जिसके कारण उन्हे कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने की पूरी संभावना है। उल्लेखनीय है कि साजिद अपने समाज के जिला अध्यक्ष भी हैं। इसीके साथ पूर्व में वे एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष, दो बार छात्रसंघ अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित अन्य पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। कुरैशी और उनके परिवार का वार्ड क्रमांक 5 में काफी वर्चस्व है। कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा तत्परता से कार्य करने वाले कुरैशी की पत्नी रूबीना पर यदि पार्टी ने भरोसा जताया तो पार्टी को वार्ड से ऐतिहासिक जीत मिलने की प्रबल संभावना है।
मतदाताओं में है मजबूत पकड़
उल्लेखनीय है कि साजिद कुरैशी निरंतर 20 सालों से सेवादल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का दायित्व निभाते हुए जनसेवा का काम करते आ रहे हैं। हंसमुख और मिलनसार कुरैशी की वार्ड के मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ है। वहीं वार्ड क्रमांक 5 में पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार के लिए कुरैशी के अलावा कोई अन्य ऐसा मजबूत दावेदार भी नही है जो पार्टी के लिए वर्षों से काम करता आ रहा हो। कुरैशी की इसी कर्मठता के चलते उनकी पत्नी को कांग्रेस से पार्षद के लिए टिकट मिल सकता है। वार्ड के लोग भी कुरैशी परिवार पर अपना भरौसा जता रहे हैं।
००००००००००००००००००

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |