एबी रोड स्थित सरजू पेट्रोलियम पर चलित डीजल सेवा का शुभारंभ 17 दिसम्बर को। चलित वाहन के जरिए गांव-गांव पहुंचेगा डीजल

शाजापुर। समीपस्थ ग्राम मझानिया आगरा मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम के डीलर सरजू पेट्रोलियम एवं तानिया इंटरप्राईजेस के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘आपका डीजल आपके द्वार’‘ विशेष सेवा का शुभारंभ 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे होगा।
सरजू पेट्रोलियम के सीताराम माहेश्वरी एवं प्रशांत माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी एवं भारत पेट्रोलियम मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के प्रमुख अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी भाग लेंगे। श्री माहेश्वरी ने बताया कि भारत सरकार के निर्णय अनुसार अब निर्धारित दर पर डीजल का वितरण उपभोक्ताओं को गांव गांव तक सम्भव हुआ है। इस सेवा के प्रारंभ होने से किसान भाईयों सहित अन्य उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें डीजल के लिए समय और अतिरिक्त धन खर्च नहीं करना पड़ेगा। श्री माहेश्वरी ने बताया कि जनरेटर, स्कूल बस, खेतीहर उपकरण सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों में लगने वाले डीजल के लिए यह सुविधा एक नई पहल साबित होगी। भारत सरकार के पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संस्थान (पीईएसओ) के समस्त मानकों को पूरा करते हुए आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ इस चलित डीजल वाहन फ्यूलदूतम को बाजार में उतारा जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |