लोक सेवा केन्‍द्र में भी बनवा सकते है आयुष्मान कार्ड

देवास-आयुष्मान कार्ड पर 5 लाख रूपये की स्वास्थ्य सुविधाओ का मिलेगा लाभ
———–
देवास कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने बताया कि आम नागरिक लोक सेवा केन्‍द्र में भी आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनवा सकते है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक निःशुल्क लाभ दिया जाता है। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। आप अपना आयुष्मान कार्ड अपने पास के लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर एवं ग्राम पंचायत भवन में जाकर बनवा सकतें है। कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं। उक्त आयुष्मान कार्ड की सेवा प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क 30 रूपये नियत है। यदि लाभार्थी कार्ड बनवाने में कोई समस्‍या आती है तो लोक सेवा केन्‍द्र के हेल्‍पडेस्‍क कर्मचारी से सहायता लें सकते है। आयुष्‍मान कार्ड संबंधि अधिक जानकारी के लिए नागरिक टोल फ्री नम्बर 1800111565/14555 पर कॉल कर सकते हैं या वेबसाइट https://pmjay.gov.in पर लॉग इन करने के अलावा लोक सेवा केन्द्र या जन सेवा केन्द्र (CSC) संपर्क कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |