आपदा के प्रति संवेदनशील इलाकों की जानकारी लेगी एनडीआरएफ की टीम

शाजापुर, 15 सितम्बर 2020/ जिले के आपदा के प्रति संवेदनशील इलाकों की जानकारी एकत्रित करने के लिए 11 वीं वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी से निरीक्षक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में 25 सदस्य टीम जिला मुख्यालय शाजापुर 10 दिवसीय FAMAX के लिए पहुंची है। टीम ने शाजापुर में पहुंचकर सबसे पहले टीम कमांडर नागेंद्र सिंह, उप निरीक्षक संदीप कुमार तथा सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह ने कलेक्टर श्री दिनेश जैन से मुलाकात की तथा जिले के आपदा के प्रति संवेदनशील इलाकों के बारे में जानकारी ली और टीम के शाजापुर आने के उद्देश्य से अवगत कराया।

टीम लीडर श्री नागेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका दल 10 दिन तक शाजापुर में रहेगा। इस दौरान टीम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करेगी तथा वहां पर संभावित खतरों, बचाव के संसाधनों के बारे में जानकारी एकत्रित करेगी। एकत्रित की गई जानकारी आने वाले समय में किसी भी प्रकार की मानव या प्रकृति जनित आपदा के समय टीम को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए मददगार साबित होगी। टीम कमांडर ने इसी संबंध में आज कलेक्टर से भी विचार विमर्श किया। साथ ही उन्होंने ज्वाइंट कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री एस.एल. सोलंकी से भी मुलाकात की तथा जिले में उपलब्ध संसाधनों के बारे में चर्चा की । टीम अपने 10 दिवसीय दौरे के दौरान संवेदनशील तहसीलों का दौरा करेगी तथा उनकी पहचान करेगी। इसी तारतम्य में आज टीम कमांडर नगेंद्र सिंह ने बचाव कर्मियों के साथ चीलर डैम का भी दौरा किया तथा वहां के बारे में जानकारी एकत्रित की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |