सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

शाजापुर, 10 सितम्बर 2020/ सामाजिक न्याय एवं निःश्‍क्तजन कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में सम्मन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती मिशासिंह, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री निशा मेहरा, जिला समग्र संयोजक श्री नरेन्द्र तिवारी, युडीआईडी प्रभारी श्री बाबूलाल मिश्रा भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने जनपद पंचायतो के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायको से दिव्यांगजनो के युडीआईडी कार्ड बनाए जाने, स्पर्श पोर्टल पर प्रमाण पत्र अपलोड कर सत्यापित करने की कार्यवाहीं प्राथमिकता के साथ करवाए। उन्होंने युडीआईडी कार्ड व स्पर्श पोर्टल पर दिव्यांगजनो के प्रमाण पत्र अपलोड कर सत्यापित करने की कार्यवाहीं को 30 सितम्बर 2020 तक शत- प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही प्लॉन बनाकर कार्य करने के लिए भी कहा, ताकि दिव्यांगजनो को ईधर-उधर भटकना न पड़े। बैठक में कलेक्टर ने दिव्यांगजनो के शत- प्रतिशत युडीआईडी कार्ड बनाये जाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र स्पर्श पोर्टल पर अपलोड कर सत्यापित करने, प्रतिमाह पेंशन योजनाओं में असफल हो रहे भुगतान को तत्काल हितग्राहियों की जॉच कर उन्हें पेंषन पोर्टल पर अपडेशन की कार्यवाहीं करने, मृत, अपात्र पेंशन हितग्राहियों को पोर्टल से विलोपित करने, नवीन पेंशन स्वीकृत करने के पश्चात रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने युडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगो के स्पर्श पोर्टल पर सत्यापित करने की प्रगति कम होने पर जनपद पंचायत शाजापुर एवं मो. बड़ोदिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सिंह ने असफल हो रहे भुगतान के बारे में बताया कि पेंशन स्वीकृत करते समय बैक खाता एवं आई.एफ.एस.सी. कोड का मिलान पास बुक की छायाप्रति से कर सहीं पोर्टल पर दर्ज करें। साथ ही लोक सेवा केन्द्र पर पेंशन हेतु ऑनलाईन आवेदन करते समय बैंक खाता नंबर एवं आई.एफ.एस.सी.कोड का विशेष ध्यान रखें। दिव्यांगजन युडीआईडी कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए युडीआईडी प्रभारी श्री बाबूलाल मिश्रा के मोबाईल नं. 8878976837 पर संपर्क कर सकते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |