शाजापुर नगर में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए राजनीतिक दलों एवं व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर की बैठक संपन्न

शाजापुर, 07 सितम्बर 2020/ शाजापुर शहर को स्वच्छ रखने एवं सुगमता के साथ यातायात व्यवस्था बनाने में नगर के सभी नागरिक सहयोग करें। यह अनुरोध कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज शाजापुर नगर में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए राजनीतिक दलों, व्यापारियो एवं कारोबारियो के प्रतिनिधियों के साथ संपन्न हुई बैठक में कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरएस प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.एल. सोलंकी, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती बरखा गौड़, सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित, यातायात प्रभारी श्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत सहित राजनीतिक दलों एवं व्यवसायियों के प्रतिनिधि के रूप में श्री शीतल भावसार, श्री किरण सिंह ठाकुर, श्री सचिन धनोपिया, श्री विकास सिंदल, श्री जगदीश माहेश्वरी, श्री मनोज जैन, श्री मनोज नारेलिया, श्री तैय्यब सीमेंटवाला, श्री शेरू भाई, श्री फारूख खान, श्री सचिन कोठारी, श्री कृष्णा यादव, श्री इरफान शाह एवं श्री इमरान शाह भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि वर्तमान में शाजापुर शहर में अस्त-व्यस्त यातायात एवं ढेर सारी अव्यवस्थाओं के कारण शहर में सुगम यातायात व्यवस्था की आवश्यकता है। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग स्थल निश्चित कर वहां शहर के नागरिकों एवं व्यवसायियों के वाहनों की पार्किंग की जा सकती है। इसी तरह अति व्यस्त मार्गों पर फेरी वालों के ठेला गाड़ी के कारण उत्पन्न्‍ हो रही असुविधाओं को देखते हुए इन मार्गों पर ठेला गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने एवं ठेला गाड़ी व्यवसायियों को अलग जगह मुहैया कराने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि ठेला गाड़ियों को केवल व्यवस्थित किया जायेगा, न कि उन्हें व्यवसाय करने से रोका जायेगा। कलेक्टर ने सीएमओ श्री दीक्षित को निर्देश दिये कि हाथ ठेला गाड़ी व्यवसायियो की संख्या का आंकलन कर लें, इसके बाद उन्हें व्यवस्थित करने के लिए प्लान बनाए। पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे पहले पार्किंग स्थलों को चिन्हांकित करना पड़ेगा। शहर को स्वच्छ रखने का दायित्व हम सभी का है। सबसे पहले शुरूआत स्वयं से करना होगी।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री सोलंकी ने सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए बनायी गई कार्य योजना से अवगत कराया। शहर के मुख्य बाजार में छोटे बड़े माल वाहक वाहनों के दिन के समय नगर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने, अधिकांश व्यापारीगणों द्वारा दुकानों की सीमा से आगे बढ़कर अथवा सड़क पर दुकान का सामान सजाकर रखने पर प्रतिबंध लगाने, मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर बारी-बारी से दो पहियां वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करने, नो पार्किंग स्थल का साईन बोर्ड लगाने आदि विषयों पर चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान श्री शीतल भावसार, श्री किरण ठाकुर, श्री मनोज नारोलिया, श्री मनोज जैन, श्री विकास सिंदल आदि ने भी अपने विचार रखे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |