Diwali Cracker License Indore 2026: इंदौर में 3 से 8 नवंबर तक लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, ऐसे करें आवेदन

इंदौर। इंदौर जिले में दीपावली पर्व पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से निर्धारित स्थलों पर ही अस्थाई खेरची पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी। इसके लिए लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवेदन 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/एसडीएम) कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये अस्थाई लाइसेंस 3 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक की अवधि के लिए जारी किए जाएंगे।

📋 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज और लॉटरी प्रक्रिया: कार्बाइड गन के विक्रय पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

आवेदन पत्र के साथ 10 रुपये का स्टाम्प पेपर, 600 रुपये का चालान, गत वर्ष का मूल लाइसेंस तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित एसडीएम या कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा लॉटरी के माध्यम से दुकान क्रमांक का आवंटन किया जाएगा। यह व्यवस्था महू, सांवेर, देपालपुर, खुड़ैल और हातोद सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में लागू रहेगी। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि दुकानों पर कार्बाइड गन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा; उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस तुरंत निरस्त कर भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

India Clean Sweep Target: डेरिल मिचेल की नाबाद पारी गई बेकार, भारत ने धमाकेदार अंदाज में जीता मुकाबला     |     Cabinet Meeting Update: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ शुरू हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक     |     Kanpur News Update: 1.5 घंटे बाद पता चला टैंक में गिरा है निहाल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल     |     DU VC Statement on Sare Jahan Se Achha: मोहम्मद इकबाल के गीत पर बोले योगेश सिंह, देश के विभाजन का समर्थन करने वाले थे उनके विचार     |     Weather Today: राजधानी में साफ रहेगा मौसम, लेकिन 29-30 अक्टूबर को बारिश और आंधी के आसार     |     Crime Update: व्यापारी पर 15 बार पत्थर से हमला कर चेन छीनकर भागा बदमाश, अस्पताल में भर्ती     |     EOW Raid Reliable Developer Colony: रिलायबल डेवलपर कॉलोनी में EOW की टीम की छापेमारी, मचा हड़कंप     |     RSS Meeting: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में प्रांत कार्यकारिणी की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन     |     Temple Accident: शीतला माता मंदिर हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MP सरकार और अफसरों को नोटिस जारी     |     School Incident: निर्माणाधीन भवन हादसों के मुहाने पर, निरीक्षण टीम को पहले भी मिले थे क्रैक     |