Fire Incident: तीसरी मंजिल पर आग लगने से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाली स्थिति

खंडवा। शहर के व्यस्तम बॉम्बे बाजार स्थित आशा मार्केट की तीसरी मंजिल पर गुरुवार को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खास बात यह है कि जिस वक्त यह घटना घटी, ठीक उसी समय वहां से माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विशाल विसर्जन चल समारोह निकल रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और आम लोग शामिल थे। गनीमत यह रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

🎆 आतिशबाजी की चिंगारी से महाकाली की मूर्ति में भी लगी आग: पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा संकट, चल समारोह सुरक्षित आगे बढ़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चल समारोह के दौरान हो रही आतिशबाजी के कारण महाकाली की मूर्ति में भी हल्की आग लग गई थी, जिसे तुरंत बुझा लिया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी आतिशबाजी की चिंगारी से आशा मार्केट में आग भड़की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए झांकियों को आगे बढ़वाया ताकि विसर्जन यात्रा बाधित न हो। आग पर जल्द काबू पा लिए जाने से प्रशासन और राहत ने राहत की सांस ली है, हालांकि इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

2028 Preparation: सिंहस्थ की तैयारियों का बढ़ा दायरा, इंदौर समेत 5 मार्गों के विकास पर 25 हजार करोड़ खर्च     |     Train Update: पश्चिम रेलवे की इंदौर-पुरी और वलसाड एक्सप्रेस प्रभावित, मालतीपाटपुर तक ही चलेंगी ट्रेनें     |     Farmer News: भोपाल विकास योजना 2047 पर 1800 से ज्यादा आपत्तियां दर्ज, 25 अक्टूबर तक का मौका     |     Fire Incident: तीसरी मंजिल पर आग लगने से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाली स्थिति     |     Master Plan News: केंद्र से 468 करोड़ मिलने के 2 साल बाद भी अटकीं सड़कें, 4 पर काम भी नहीं हुआ शुरू     |     DMRC Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच मेट्रो ने बढ़ाई फेरों की संख्या, एंटी-स्मॉग गन भी तैनात     |     Weather Update: दिल्ली में हल्की ठंड की शुरुआत, दक्षिण भारत के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     Smriti Diwas: अपराधियों के संरक्षण पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पुलिसकर्मियों के भत्ते बढ़ाने का ऐलान     |     STF Action: नागपुर कोर्ट से श्रद्धा दुबे को मिली ट्रांजिट रिमांड, गुरुवार तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद     |     Crime News: नीले ड्रम हत्याकांड के बाद चर्चा में आई मासूम मन्नत, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने की परवरिश और पढ़ाई की पेशकश     |