Kankali Temple: नवरात्रि में क्यों बोए जाते हैं जवारे? पुरोहितों से समझें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

दमोह। बुंदेलखंड में प्रत्येक त्योहार का अपना एक खास धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व है। दमोह नगर का सबसे पुराना ‘मां कंकाली माई’ का दिवाला असाटी वार्ड में स्थित है, जो 200 वर्षों से भी अधिक प्राचीन माना जाता है। वर्तमान में चौरसिया परिवार की पांचवीं पीढ़ी इस दिव्य स्थान की सेवा कर रही है। 80 वर्षीय पंडा चंदूलाल चौरसिया बताते हैं कि इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां किसी भी प्रकार का टोना-टोटका या तंत्र-मंत्र नहीं होता, बल्कि पूरी निष्ठा और श्रद्धा भाव से मां की आराधना व जवारों का पूजन किया जाता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर यहां दूर-दराज से भक्तों का सैलाब उमड़ता है।

🌾 नवरात्रि में जवारे बोने का धार्मिक और वैज्ञानिक रहस्य: शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही फसल का भी देता है संकेत

पुरोहित पंडित चंद्र गोपाल पौराणिक और महेंद्र दुबे शास्त्री के अनुसार, चैत्र और आश्विन नवरात्रि के समय ऋतु परिवर्तन होता है, जिससे शरीर में बीमारियां बढ़ने की संभावना रहती है। इस दौरान उपवास रखने और जवारों के सानिध्य में रहने से शरीर को भरपूर ऑक्सीजन व तुरंत ऊर्जा मिलती है। जवारे के रस में विटामिन A, C, E, K, B-कॉम्प्लेक्स सहित कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाते हैं। इसके अलावा, जवारे को सृष्टि की पहली फसल माना गया है। यदि जवारे हरे-भरे और तेजी से बढ़ते हैं, तो इसे आगामी वर्ष अच्छी फसल और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

DA & DR Hike: दीपावली से पहले 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स में नाराजगी, 10 महीने से लंबित है बढ़ोतरी     |     Police Action: आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने बचाया, सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर की कार्रवाई     |     Corporation News: शहर में हर साल पैदा होते हैं 60 हजार स्ट्रीट डॉग, नसबंदी के आंकड़ों में भारी अंतर     |     Crime Update: पूछताछ के लिए नहीं पहुंच रहा था आरोपी, खेत पर दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला     |     Success Story: चितरंगी के छोटे से गांव की स्वाति ने रोशन किया नाम, नेशनल वॉलीबॉल टीम में बनाई जगह     |     Police Action: आंध्र प्रदेश से हैदराबाद पहुंचे प्रेमी जोड़े ने रची साजिश, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा     |     Jhalawar News: पति की हत्या की साजिश की जांच में खुला मानव तस्करी का राज, 4 लाख में बेची गई थी नाबालिग     |     Scrap Sale: रतलाम मंडल का ‘जीरो स्क्रैप’ अभियान, खाली हुई बेशकीमती जमीन का होगा बेहतर उपयोग     |     Tribal Culture: बड़वानी में रानी काजल माता के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़     |     Majhouli News: महाकाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत     |