MP Update: इंदौर कमिश्नरेट के नए नवाचार, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंग और पेट्रोलिंग

इंदौर। विजयादशमी के पावन पर्व पर आज इंदौर के डीआरपी लाइन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से कन्या पूजन, शस्त्र पूजन, हवन और शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस गरिमामयी समारोह में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग और जनसंवाद को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी।

📱 आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम: इंदौर पुलिस को मिलीं 50 नई मोटरसाइकिलें और वाहन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विकसित ‘पुलिस सेतु ऐप’ का आधिकारिक शुभारंभ किया। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत होंडा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई 50 मोटरसाइकिलों और एक चार पहिया वाहन का लोकार्पण किया गया। इन नए संसाधनों से शहर में पुलिस की पेट्रोलिंग, यातायात प्रबंधन और मैदानी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Railway Update: टिकट चेकिंग के दौरान होने वाले विवादों पर लगेगा ब्रेक, यात्रियों और टीटीई को मिलेगा सुरक्षा कवच     |     Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर इस्तीफे की मांग     |     धुआंधार और 64 योगिनी मंदिर देखने पहुंच रहे सैलानी, विदेशी पर्यटक ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल     |     Police Update: भोपाल विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3 हजार जवानों का बल और ड्रोन तैनात     |     Ujjain News : सांसद, कमिश्नर और एडीजी की मौजूदगी में हुआ शस्त्र पूजन, पारंपरिक फायरिंग का आयोजन     |     MP Update: इंदौर कमिश्नरेट के नए नवाचार, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंग और पेट्रोलिंग     |     Cabinet Expansion: सुक्खू सरकार में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सुंदर सिंह ठाकुर और आशीष बुटेल का नाम चर्चा में     |     Bhopal News: नेहरू नगर पुलिस लाइन में मनाया गया दशहरा, मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय रहीं मौजूद     |     Damoh News: पथरिया में बड़ा दर्दनाक हादसा, कुएं में डूबने से मां और दो बच्चों की मौत, एक बच्ची गंभीर     |     Accident News: श्योपुर में दीपावली से पहले घर आ रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में गई जान     |