भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कड़े निर्देशों के बाद पार्टी संगठन हरकत में आ गया है। हाल ही में घटित संपूर्ण घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लेते हुए मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से भाजपा कार्यालय तलब किया गया है। प्रदेश नेतृत्व के इस कड़े रुख से स्थानीय राजनीतिक गलियारों और पार्टी संगठन में हड़कंप मच गया है।
⚠️ संगठन ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी: नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और महामंत्री सुधीर कोले की उपस्थिति में हुई कार्रवाई
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम पर पार्टी संगठन की ओर से अत्यंत कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान नगर महामंत्री सुधीर कोले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासनहीनता और विवादस्पद गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद आगे की संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।