Dispute Update: घटनाक्रम पर संगठन की कड़ी नाराजगी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जारी किया बयान

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कड़े निर्देशों के बाद पार्टी संगठन हरकत में आ गया है। हाल ही में घटित संपूर्ण घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लेते हुए मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से भाजपा कार्यालय तलब किया गया है। प्रदेश नेतृत्व के इस कड़े रुख से स्थानीय राजनीतिक गलियारों और पार्टी संगठन में हड़कंप मच गया है।

⚠️ संगठन ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी: नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और महामंत्री सुधीर कोले की उपस्थिति में हुई कार्रवाई

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम पर पार्टी संगठन की ओर से अत्यंत कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान नगर महामंत्री सुधीर कोले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासनहीनता और विवादस्पद गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद आगे की संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Dispute Update: घटनाक्रम पर संगठन की कड़ी नाराजगी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जारी किया बयान     |     Ujjain News: उज्जैन में आस्था का महाकुंभ, 151 स्थानों पर 31 हजार कन्याओं का हुआ भव्य पूजन     |     Garba Update: बिना प्रशासनिक अनुमति के बेचे जा रहे थे 2500 तक के पास, हिन्दू संगठनों ने किया कड़ा विरोध     |     Hospital News: ओपीडी के कमरे में घंटों कैद रहा मरीज, बाहर से ताला लगने पर फूल गईं सांसें, वीडियो वायरल     |     Mock Drill Update: भोपाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच हंगामा, व्यापारियों ने नगर निगम अमले को घेरा     |     High Court News: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे की राख में पारा मिलने का मामला, कोर्ट में रिपोर्ट पेश     |     MP Politics : पूर्व सांसद नकुलनाथ की मौजूदगी में फिर कांग्रेस का दामन थामेंगे किसान नेता अमित सक्सेना     |     Indore Visit: पानी बचाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री बोले- सरकार हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है     |     Crime News: देवास एसपी पुनीत गेहलोद की बड़ी कार्रवाई, आपराधिक इतिहास वाले 20 बदमाशों पर कसा शिकंजा     |     Metro Protest: घनी बस्तियों के नीचे से रूट निकालने का विरोध, संपत्तियों को नुकसान की आशंका     |