योगेश मालवीय को मिला मलखम्ब के लिए “द्रोणाचार्य पुरस्कार”

शाजापुर, 29 अगस्त 2020/ राष्ट्रीय खेल दिवस पर शाजापुर के मलखम्ब योग प्रशिक्षक श्री योगेश मालवीय को आज भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 के लिए प्रशिक्षक के रूप में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए “द्रोणाचार्य पुरस्कार” प्रदान किया गया। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरूस्कार वितरण समारोह, में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा खेलो की उपलब्धि पर खिलाड़ियो एवं प्रशिक्षको को खेल रत्न से पुरूस्कृत किया गया। कोविड-19 संक्रमण के कारण यह पुरस्कार भोपाल में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री पंकज राग, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री पवन कुमार जैन तथा साई के क्षेत्रीय निदेशक श्री राजिन्दर सिंह भी उपथित थे।

श्री योगेश अंतर्राष्ट्रीय मलखम्ब प्रशिक्षक है। वे इसके पूर्व 2012 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्वामित्र अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके है। श्री योगेश मालवीय के प्रशिक्षण का परिणाम रहा हैं कि विगत वर्षों में मलखंब के क्षेत्र में शाजापुर के खिलाड़ियो के उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्री योगेश मालवीय पिछले कुछ वर्षों में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके है। वे 2018-19 में वर्ल्ड मलखम्ब प्रतियोगिता(मुम्बई) तथा 2020 में खेलो इंडिया में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भी उपस्थित रहे है। श्री योगेश मालवीय 2019 में गणतंत्र दिवस में राजपथ पर निकलने वाली झांकी में मलखंब करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |