Balaghat News: बालाघाट में मूसलाधार बारिश से ढहे 3 मकान, समरिया पुल क्षतिग्रस्त, 4 पंचायतों का संपर्क कटा

बालाघाट : जिले में गुरुवार-शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लगातार मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। इस रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। बैहर विधानसभा के समरिया से गढ़ी मार्ग पर बिलाईखार के निकट समरिया नाला शुक्रवार की शाम से उफान पर है, जिससे चार पंचायतों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। गढ़ी पंचायत में तेज बारिश के कारण तीन कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं। गुरुवार से गढ़ी क्षेत्र में निरंतर हो रही बारिश के चलते हालौन नदी और अन्य नालों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।

🚧 पुलिया फिर हुई क्षतिग्रस्त, छात्रों और ग्रामीणों का आना-जाना बंद

समरिया से बिलाईखार के बीच समरिया नाले के उफान के कारण जैतपुरी, मोहरई, समरिया, धीरी और बिलाईखार से गढ़ी व बैहर स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और अन्य लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। बता दें कि 2023 में लगातार बारिश के कारण समरिया नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसका मरम्मत कार्य 2025 में किया गया था। लेकिन हालिया तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ में नाले की पुलिया फिर से एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया के टूटने से चार पहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है।

🌊 भीमगढ़ जलाशय के दो गेट खोले गए, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट

संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ जलाशय) का जलस्तर 26 सितंबर को 519.38 मीटर तक पहुंच गया है। जलाशय के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के अतिरिक्त जल को वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। 26 सितंबर को सुबह 10:30 बजे भीमगढ़ बांध के दो जलद्वार (गेट) 0.30-0.30 मीटर खोले गए हैं।

दोनों गेट कुल 0.60 मीटर तक खोले जाकर बांध से लगभग 3382 घनफीट प्रति सेकंड (96 क्यूमेक्स) की दर से पानी वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण वैनगंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी व जलाशय के निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

MP News: महाकौशल में भारी बारिश, उफान पर नर्मदा नदी; डिंडोरी में स्कूल-कॉलेज बंद     |     MP News: डिजिटल दौर में भी पोथियों में सुरक्षित है रियासतों का इतिहास, उज्जैन में Gen Z भी संभाल रहे पुरखों की विरासत     |     Bhopal Crime News: अवधपुरी में बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, केयरटेकर निकली मास्टरमाइंड     |     Balaghat News: बालाघाट में मूसलाधार बारिश से ढहे 3 मकान, समरिया पुल क्षतिग्रस्त, 4 पंचायतों का संपर्क कटा     |     Ujjain News: माधव कॉलेज से गणेश प्रतिमा गायब, छात्रों ने प्राचार्य को गणेश मानकर उतारी आरती, चढ़ाया भोग     |     Balod Forest Raid: बैना रिसॉर्ट में सज रहे थे बीजा लकड़ी के महंगे फर्नीचर, बिना दस्तावेज के पकड़ी गई खेप     |     Damoh News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर जर्जर सड़क के कारण भिड़े दो ट्रक, 7 घंटे तक लगा रहा लंबा जाम     |     MP News: बैतूल में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन जुलूस में बिगड़ी बीएससी छात्रा की तबीयत, दर्दनाक मौत     |     Delhi Election : MCD और विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जन सुराज, पीके बनाएंगे नई रणनीति     |     Mandla News: नैनपुर के गणेश पंडाल में फैला करंट, 4 लोगों की दर्दनाक मौत और 3 घायल     |