Mandla News: नैनपुर के गणेश पंडाल में फैला करंट, 4 लोगों की दर्दनाक मौत और 3 घायल

मंडला। जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

🛌 विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे युवक, शार्ट सर्किट से टूटा तार

जानकारी के अनुसार, गांव में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कुछ युवक वापस गणेश पंडाल में आकर सो गए थे। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट हुआ और पंडाल में लगे एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर टूटकर सीधे नीचे सो रहे युवकों के ऊपर गिर गया। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण पंडाल और उसके आसपास के स्थान में काफी नमी थी। इसी नमी के कारण टूटे तार के संपर्क में आते ही पूरे हिस्से में तेजी से करंट फैल गया और युवक इसकी चपेट में आ गए।

🥀 हादसे में जान गंवाने वालों की हुई पहचान

इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की पहचान बिरेन्द्र भांगर (55), कृष्ण कुमार भांबरे (19), रवि (24) और जैनू भांबरे (39) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

🚓 मौके पर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। घबराए ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नैनपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

नैनपुर थाना प्रभारी मंसाराम वगेन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक गणेश पंडाल में सो रहे थे, तभी शार्ट सर्किट होने से एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर उनके ऊपर गिर गया। बारिश के कारण नमी होने से करंट फैल गया, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Balod Forest Raid: बैना रिसॉर्ट में सज रहे थे बीजा लकड़ी के महंगे फर्नीचर, बिना दस्तावेज के पकड़ी गई खेप     |     Damoh News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर जर्जर सड़क के कारण भिड़े दो ट्रक, 7 घंटे तक लगा रहा लंबा जाम     |     MP News: बैतूल में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन जुलूस में बिगड़ी बीएससी छात्रा की तबीयत, दर्दनाक मौत     |     Delhi Election : MCD और विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जन सुराज, पीके बनाएंगे नई रणनीति     |     Mandla News: नैनपुर के गणेश पंडाल में फैला करंट, 4 लोगों की दर्दनाक मौत और 3 घायल     |     MP Flood Alert: डिंडौरी में बाढ़ जैसे हालात, 100 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा; स्कूलों में छुट्टी घोषित     |     MP News : रतलाम मंडल के 3 स्टेशनों पर एटीवीएम फैसिलिटेटर तैनात, जानें कैसे मिलेगा कैशलेस टिकट     |     Indore News: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पहुंचा हाई कोर्ट की युगलपीठ, एकलपीठ ने खारिज कर दी थी याचिका     |     Bhopal News : एनआरआई कॉलेज भोपाल पर जुर्माना; LLB रजिस्ट्रेशन के ₹3500 न लौटाने पर कोर्ट सख्त     |     Bhopal News : बेटे की हत्या के बाद सड़कों पर मांगती थी भीख, अब चलाएगी कैफे! भोपाल में शुरू हुआ ‘शक्ति का कैफे’     |