‘‘पंच-ज’’ (जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर) अंतर्गत निर्माणाधीन न्यायाधीश आवास पर फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए

शाजापुर, 28 अगस्त 2020/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की मंशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर के सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में ‘‘पंच-ज’’ (जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर) अंतर्गत आज निर्माणाधीन न्यायाधीश आवास पर करीब 100 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।

उक्त अभियान के लिए सोशल मीडिया अर्थात व्हाट्स-अप, फेसबुक, स्थानीय टी.वी. चैनल के माध्यम से लोगों को कोविड-19 (कोरोना वायरस) से बचाव के लिए सचेत रहने के लिए प्रेरित किया गया, इसके अतिरिक्त विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पांच जन्य कार्यक्रम जिसके अंतर्गत जल, जंगल, जमीन, जन एवं जानवर के संरक्षण व सुरक्षा के लिए विभिन्न उपायों जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण व संतुलन को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण उसर एवं अनुपयोगी भूमि पर औषधी पौधा रोपण, भू-संरक्षण, जंगल संरक्षण, जानवर संरक्षण, जल संरक्षण के संबंध में जागरूक किया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने दी ।

वृक्षरोपण कार्यक्रम के अवसर पर न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण श्री मनोहर सिंह मालवीय, श्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री शुभम सिंह राजावत, श्री जहेद खान एवं कचंन वेलफेयर एण्ड एजोकेशन सोसाईटी के सामाजिक कार्यकर्ता श्री नवीन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |