प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक व्यापक प्रचार-प्रसार कर बीमांकन कराने के निर्देश

शाजापुर, 27 अगस्त 2020/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2020-21 की बीमांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2020 तक बढ़ाई गई है। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने उपसंचालक कृषि को निर्देश दिए है कि वे तत्काल कृषि विभाग के अमले के माध्यम से बीमांकन की अंतिम तिथि का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।

कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि ऋणी कृषक से प्रीमियम संबंधित बैंक के द्वारा काटा जाकर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पोर्टल पर संबंधित कृषक की जानकारी अपलोड की जा सकेगी तथा कृषक अंश का भुगतान चयनित बीमा कंपनी को दिया जा सकेगा। अऋणी कृषक किसी भी राष्ट्रीयकृत अथवा सहकारी बैंक में जाकर आवश्यक औपचारिकताएं जैसे आधार कार्ड की प्रति, जमीन संबंधी दस्तावेज, बुवाई का प्रमाण-पत्र इत्यादि प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की निर्धारित प्रीमियम जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

उपरोक्त के अतिरिक्त क्षेत्र के लिए बीमा कंपनी के निर्धारण के उपरांत, किसान कियोस्क के माध्यम से भी योजना में पंजीयन करा सकेंगे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से बीमित रकबे की फसल तथा राजस्व विभाग की गिरदावरी रिपोर्ट में उस क्षेत्र के रकबे की फसल में भिन्नता रहती है, इस स्थिति में भारत सरकार की योजना की मार्गदर्शी निर्देशिका के अनुसार उस क्षेत्र के समस्त कृषकों की बीमित राशि पर एरिया कनेक्शन फेक्टर के लागू होने की संभावना रहती है, जिससे कृषकों की दावा राशि प्रभावित होती है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले से कहा है कि राजस्व विभाग के आंकड़े तथा फसल बीमा योजना के तहत बीमित क्षेत्र के आंकड़ों में भिन्नता ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |