सीएमएचओ संस्थागत प्रसव पर ध्यान दे- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर, 27 अगस्त 2020/ सीएमएचओ संस्थागत प्रसव पर ध्यान दे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिला अधिकारियों की बैठक में दिए। इस अवसर पर इस मौके पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीशा सिंह, सीएमएचओ डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रीकर, डीएफओ श्री भारत सिंह बघेल, कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यांत्रिकी श्री व्ही.एस.चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू.यू. भिड़े, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने सीएमएचओ डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रीकर को निर्देश दिए कि कालापीपल एवं शुजालपुर विकासखण्ड अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रो में होने वाले प्रसव पर ध्यान दे। कोई भी हितग्राही प्रसव कराने अन्य जिले में न जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उन्होंने टीकाकरण, परिवार नियोजन, क्षय नियंत्रण, कोविड-19 महामारी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी, दीनदयाल अंत्योदय (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति (डीडीयू-जीजेवाई), राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन (एनएचएम), मध्यान्ह भोजन तथा प्रधानमंत्री उज्जवला (बीपीएल परिवार के लिए एलपीजी कनेक्शन) योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |