राज्य मंत्री श्री परमार का दौरा शाजापुर जिले का कार्यक्रम

शाजापुर, 27 अगस्त 2020/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) व सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार 27 एवं 28 अगस्त 2020 को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे।

प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री श्री परमार 27 अगस्त को रात्रि 8.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 10.30 बजे शुजालपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्य मंत्री श्री परमार 28 अगस्त को प्रात: 11.00 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.00 बजे शाजापुर आएंगे। वे यहां सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से सामान्य भेंटे करेंगे। मंत्री श्री परमार दोपहर 1.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे सायं 4.00 बजे शाजापुर से प्रस्थान कर सांय 6.00 बजे शुजालपुर पहुंचेगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |