कलेक्टर की अध्यक्षता में कम परीक्षाफल वाले 30 हाईस्कूल एवं उमावि के प्राचार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न

शाजापुर, 26 अगस्त 2020/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में आज वर्ष 2020 में कक्षा 10वी एवं 12वी के कम परीक्षाफल वाले 30 हाईस्कूल एवं उमावि के प्राचार्यो की समीक्षा बैठक उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में आयोजित की गई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू.यू. भिड़े, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री के.के. अवस्थी, ए.डी.पी.सी. श्री ओ.पी. कारपेंटर एवं प्राचार्यगण भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मात्र दंडित करने से संस्था का परीक्षा फल तथा अध्यापन की गुणवत्ता में सुधार संभव नहीं है, आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक प्राचार्य संस्था में अच्छा नेतृत्व प्रदान करे तथा शाला परिवार समुदाय तथा जिला कार्यालय के समन्वय से समस्या का समाधान कर विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा का प्रबंध सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी प्राचार्यों से यह भी अपेक्षा की कि वर्तमान प्रतिकूल परिस्थितियों में संस्था की स्थानीय निधि तथा समुदाय के सहयोग से आवश्यक संसाधन जुटाए तथा इस वर्ष का बेहतर परीक्षा परिणाम दें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी सभी जगह है। प्राचार्य सक्रिय भूमिका निभाते हुए उपलब्ध भौतिक एवं मानवीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर छात्रहित में हर संभव कार्य करें। वर्ष 2020-21 में परीक्षा परिणाम सुधार हेतु सभी प्राचार्यों को कार्य योजना बनाकर परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु निर्देश दिये। कोविड-19 के संक्रमण के कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्यापन/डीजीलेप से अध्यापन तथा दूरदर्शन से अध्यापन की सतत मानीटरिंग कर सभी विद्यार्थियों को इसका पूरा-पूरा लाभ सुनिश्चित करने की कार्यवाही करने हेतु प्राचार्यों को निर्देशित किया गया। साथ ही कलेक्टर श्री जैन ने प्रत्येक संस्था प्रधान से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना।

बैठक में प्राचार्यों द्वारा गत वर्ष का परीक्षा परिणाम कम होने के कारणों से अवगत कराया गया। साथ ही प्राचार्यों ने बताया कि वर्तमान सत्र में अधिकांश कार्य आनलाईन होने तथा शिक्षकों की कमी के रहते विद्यालय की स्थानीय निधि से संस्था की आवश्यकता अनुसार अतिथि शिक्षक एवं कम्प्यूटर आपरेटर रखे जाने के लिये प्राचार्य को अधिकार दिये जाये, जिससे तकनीकी एवं शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो। बैठक में उपस्थित सभी प्राचार्यों द्वारा वर्ष 2020-21 में बेहतर परीक्षा परिणाम देने एवं शाजापुर जिले को शीर्ष पर ले जाने का संकल्प लिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |