प्रतिमाएं, ताजिये आदि का विसर्जन सार्वजनिक रूप से नहीं होगा कलेक्टर ने जारी किया धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश

शाजापुर, 26 अगस्त 2020/ कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश अनुसार जिले में कोविड 19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए मूर्ति, ताजिये का विसर्जन को विकेन्द्रीकृत रूप से कराये जाने एवं जिले में आगामी त्यौहारों पर प्रतिमाएं एवं ताजिये आदि के विसर्जन के लिए चिंहित स्थानों पर, वाहनों में एकत्र कर विसर्जन का कार्य प्रशासन की टीम द्वारा किये जाने की व्यवस्था की गई है। व्यक्तिगत विर्सजन प्रतिबंधित किया गया है। कोई भी व्यक्ति विसर्जन के लिए सार्वजनिक रूप से एकत्रित होकर प्रतिमाएँ एवं ताजिये को विसर्जन नहीं करेगा। नागरिको के उक्त दिवसों में घाटो पर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। घाटो पर निगरानी के लिए होमगार्ड दल, कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो को पाबंद किया गया है। सार्वजनिक नदियाँ, तालाबों तथा अन्य स्त्रोतों पर आमजन का एकत्रित होना प्रतिबंधित किया गया है। यदि कोई व्यक्ति संस्था इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-60 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |     भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या     |     पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई     |     चूल्हे पर टेस्टी चाय कैसे बनाएं? बाबा बागेश्वर से सीखिए नायाब तरीका     |     व्यापम घोटाले में 11 दोषी करार, CBI की विशेष अदालत ने 3 साल की कैद और 16 हजार का लगाया जुर्माना     |     सिगरेट उधार नहीं दी तो आपे से बाहर हुआ दबंग, पनवाड़ी की दुकान पर चला दीं 15 गोलियां फिर…     |     हाथों में तख्ती ली, फिर कर दी ये मांग… लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा     |    

preload imagepreload image