कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न

शाजापुर, 26 अगस्त 2020/ प्रत्येक व्यक्ति को जल उपलब्ध कराने के संबंध में कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीशा सिंह, सीएमएचओ डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रीकर, डीएफओ श्री भारत सिंह बघेल, कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यांत्रिकी श्री व्ही.एस.चौहान, जिला सलाहकार मानव संसाधन विकास श्रीमती रश्मि शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू.यू. भिड़े, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन, एसडीओ पीएचई श्री के.एस.डामोर, सहायक यंत्री शुजालपुर सुश्री मेघा शर्मा उपस्थित थी।

बैठक में भारत सरकार के जल-शक्ति मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) की प्रगति, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (vwsc) के पुनर्गठन, रेट्रोफिटिंग योजनाओं के अंतर्गत कार्ययोजना, आमंत्रित निविदाओं की प्रगति, स्वीकृत निविदा के अनुबंध के विषय, आगामी तैयार की जानी वाली योजनाओं, क्रियान्वयन सहायता एजेन्सी (ISA) गठन एवं समूह नलजल योजना की कार्ययोजना सहित अन्य विषय पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में जल जीवन मिशन के उद्देश्य एवं मिशन के तहत हर घर नल से उचित गुणवत्ता का जल 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए लक्ष्य के अतिरिक्त अधिक से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने के लिए कहा गया है। ग्रामों में पेयजल उपसमिति के गठन एवं ग्रामों की कार्य योजना समयसीमा में तैयार करने के निर्देश भी दिये गए।

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यात्रिकी श्री चौहान ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। जिला सलाहकार मानव संसाधन विकास श्रीमती शर्मा ने जल जीवन मिशन के उद्देश्य, क्रियान्वयन, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यो, जल गुणवत्ता मानकों से संबंधित विषयों की जानकारी दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |