खरखरे सातवी बार बने मोहर्रम कमेटी के सदर, भाईचारे के साथ मनाया जाएगा मोहर्रम पर्व – बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय, वरिष्ठ समाजनों ने स्वागत कर दी शुभकामनाएं
शाजापुर। चौबदार वाड़ी स्थित निजी निवास पर रविवार रात शहर मोहर्रम कमेटी की एक अहम बैठक वरिष्ठ सरपरस्त शेख शमीम शम्मू भाई की सदारत में आयोजित की गई। बैठक में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ सरपरस्त शेख शमीम शम्मू भाई ने कहा कि मोहर्रम का पर्व इंसानियत, सब्र, कुर्बानी और आपसी मोहब्बत का पैगाम देता है। सभी लोग अमन, एकता और अनुशासन के साथ मोहर्रम मनाएं। इस अवसर पर मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों एवं सरपरस्तों ने इमरान खरखरे को लगातार सातवीं बार मोहर्रम कमेटी का सदर बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, शानदार नेतृत्व क्षमता, मिलनसार व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण की बदौलत मोहर्रम पर्व हर वर्ष बेहतर तरीके से संपन्न होता आया है। पदाधिकारियों ने कहा कि इमरान खरखरे युवाओं के बीच खास लोकप्रियता रखते हैं और हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। उनकी कयादत में मोहर्रम कमेटी ने सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और अनुशासन की एक मिसाल कायम की है। कमेटी सदस्यों ने विश्वास जताया कि इमरान खरखरे की सदारत में इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व पूरी अकीदत, शानो-शौकत और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक में सरपरस्त सलीम मिर्जा, अंजुमन कमेटी सदर नईम कुरैशी, सोहराब बेग, सेकेट्री अकरम खान, जनरल सैकेट्री सबदर अली, इरशाद खान, अजीज भाई मंसूरी, शकील वारसी, अजगर भाई, रज्ज़ाक भाई, शब्बीर मुंशी जी, बाबू भाई ऐरिकेशन, मुंशी भाई, मरगूब भाई, अंबर वारसी, जाकिर हुसैन, हनीफ राही, आबिद अली, अनवर अली, डॉ. मौजूद, सद्दाम पठान, शाहबाज पठान, फैसल वारसी, कय्यूम खान, निसार लाला, सद्दाम कुरैशी आदि ने श्री खरखरे का पुष्प मालाओं से स्वागत कर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

