​सीट बेल्ट विवाद में रिटायर्ड डीएसपी दंपती पर केस दर्ज करने का विरोध ​पेंशनर्स संघ ने रिटायर्ड अधिकारी पर दर्ज केस को बताया झूठा

शाजापुर।। जिला पुलिस पेंशनर्स संघ शाजापुर ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भरत सिंह चौहान और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए सोमवार को ज्ञापन सौंपा। संघ का कहना है कि पन्ना जिले के थाना मंडला क्षेत्र में 7 अप्रैल को वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक और प्रधान आरक्षक ने कार रोककर सीट बेल्ट न लगाने की बात पर बदसलूकी की। इसी विवाद में 80 साल के भरत सिंह चौहान और 76 साल की उनकी पत्नी, निवासी मैहर के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। दोनों ड्राइवर के साथ अपनी कार से ग्वालियर जा रहे थे।
​संघ ने कहा यह मामला मोटर व्हीकल एक्ट के तहत समझाइश देकर निपटाया जा सकता था। आरोप है कि थाना प्रभारी ने आरक्षक से आवेदन लेकर झूठा प्रकरण दर्ज कराया। इस प्रकरण और कथित मनगढ़ंत एफआईआर के विरोध में संघ ने मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ के संस्थापक और प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार के निर्देशन में डीजीपी, मध्यप्रदेश पुलिस भोपाल के नाम ज्ञापन तैयार कर एसपी यशपाल सिंह राजपूत को सौंपा। ज्ञापन में एफआईआर निरस्त करने, दोषी पुलिसकर्मियों पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
​संघ ने कहा कि ऐसी घटना दोबारा प्रदेश में न हो, इसके लिए कार्रवाई जरूरी है। ज्ञापन देने के दौरान संघ के संरक्षक अवधेश कुमार शेषा, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान, सदस्य उधम सिंह रघुवंशी और अन्य पुलिस पेंशनर्स मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |