करणी सेना परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया का अपने जन्मदिन को लेकर बेहतर निर्णय, समाज मे हो रही सरहाना
शाजापुर।। करणी सेना परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में अनावश्यक खर्च करने की बजाय जरूरत मंद लोगों के लिए शाजापुर जिले के शासकीय अस्पताल में लगातार 5 वर्ष तक रक्तदान करने का संकल्प लिया, साथ ही रक्तदान करने के लिए आम जनता से की अपील,

जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के सबसे बड़े संगठन करणी सेना परिवार ने लगातार 5 वर्षों तक रक्तदान करने का संकल्प लिया है।
➡️ इस वर्ष 105 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।
➡️ पिछले वर्ष लक्ष्य 101 यूनिट था, लेकिन समाज के सहयोग से 117 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ, जो एक प्रेरणादायक उपलब्धि रही।
इस आयोजन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा रिबन काटकर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में करणी सेना परिवार एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।
🌟 साथ ही “तीन साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में शाजापुर जिले में पुलिस अधीक्षक के सफल 3 वर्ष पूर्ण होने पर श्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया द्वारा साफा बांधकर एवं मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया जाएगा।
🙏 आइए, रक्तदान करें – किसी की जिंदगी बचाने का कारण बनें
“एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों के लिए अमृत”
