शाजापुर।। आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस विभाग में 38 वर्षों की सराहनीय एवं समर्पित सेवा प्रदान करने वाले *सहायक उप निरीक्षक (सउनि) श्री जितेन्द्र सिंह जाट* अपने शासकीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर* सम्मानित किया गया तथा उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री जाट के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की और उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
श्री जितेन्द्र सिंह जाट ने अपने सेवाकाल में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को बनाए रखा एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पालन किया, जो विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।



