IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग

भारत से मुकाबला करने की पाकिस्तान को ललक खूब रहती है. लेकिन, जब हार मिलती है तो उनकी बौखलाहट भी उतनी ही दिखती है. फिर चाहे वहां के क्रिकेट फैंस हों या पूर्व क्रिकेटर, सबका हाल एक जैसा ही दिखता है. अब शाहिद अफरीदी को ही ले लीजिए. भारत के खिलाफ बड़ी-बड़ी डिंगे हांकने वाले शाहिद अफरीदी को कोलंबो में मिली हार हजम नहीं हुई. पाकिस्तान की हार से जनाब इतने बौखला गए कि उन्होंने अपने दामाद यानी शाहीन अफरीदी को भी नहीं बख्शा.

बाबर, शाहीन, शादाब को बाहर करो- शाहिद

भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. उस हार पर शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के एक टीवी शो में बैठकर अपनी राय रखी. उन्होंने 3 खिलाड़ियों पर निशाना साधा, जिनमें एक नाम शाहीन अफरीदी का भी रहा, जो कि उनके दामाद भी हैं. शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद टीवी शो में कहा कि अगर मुझे फैसला करना हो तो मैं बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को टीम से बाहर निकालना चाहूंगा.

शाहिद अफरीदी ने कहा कि ये लंबे समय से टीम के साथ हैं पर रिजल्ट वैसा नहीं मिल पा रहा, जैसा मिलना चाहिए. इसलिए अब वक्त आ गया है जब इन तीनों को बाहर कर नए खिलाड़ियों को चांस देना चाहिए.

शाहिद अफरीदी से इत्तेफाक रखते हैं मोहम्मद यूसुफ

शाहिद अफरीदी की इस बात से पर्व पाक क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भी इत्तेफाक रखते दिखे. उन्होंने भी अपने एक्स हैंडल पर बाबर, शाहीन और शादाब को बाहर कर नए खिलाड़ियों को मौका देने की वकालत की. मोहम्मद यूसुफ के मुताबिक इन तीनों खिलाड़ियों का T20 करियर अब ओवर है.

भारत के खिलाफ कैसा खेले बाबर, शाहीन और शादाब?

भारत के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले मुकाबले में बाबर आजम ने 7 गेंदों पर 5 रन बनाए. शाहीन अफरीदी ने केवल 2 ओवर में ही 31 रन लुटा दिए और शादाब खान ने 1 ओवर में 17 रन खर्च करने के अलावा बल्ले से भी कुछ खास नहीं किया. इन तीनों सीनियर्स के फीके प्रदर्शन को पाकिस्तान की हार में बड़ी वजह माना जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |