Abhishek Sharma Admitted to Hospital: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, फैंस की बढ़ी चिंता

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए खबर अच्छी नहीं है. उसके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं. अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन है. अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिषेक शर्मा के नामीबिया के खिलाफ खेलने की उम्मीदें अब ना के बराबर हैं. भारत को नामीबिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को खेलना है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है.

USA के खिलाफ मैच के दौरान ही खराब थी तबीयत

USA के खिलाफ 7 फरवरी को खेले पहले मैच के दौरान ही ऐसी खबरें थी कि अभिषेक शर्मा की तबीयत सही नहीं है. कहा गया था कि उन्होंने तेज बुखार होने के बावजूद वो मैच खेला, जिसके बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई.

USA के खिलाफ अभिषेक गोल्डन डक हुए थे. अपनी बल्लेबाजी के बाद वो टीम इंडिया के डग आउट में दिखे भी नहीं थे. उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी. अभिषेक के अलावा जसप्रीत बुमराह भी बीमार थे. वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी टीम के साथ नहीं थे. ऐसे में उस मैच के दौरान टीम के लिए ड्रिंक सर्व करने का काम कुलदीप यादव के साथ फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने किया था. यहां तक कि अभिषेक उस मैच के बाद हैंडशेक करने भी नहीं आए थे.

अभिषेक शर्मा को क्या हुआ?

10 फरवरी को अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए. उनकी गैरमौजूदगी की वजह टीम मैनेजमेंट की ओर से उनके पेट का खराब होना बताया गया. लेकिन, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक को इंफेक्शन हुआ है.

प्रैक्टिस सेशन से पहले मीडिया के साथ बातचीत में टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान डेस काटे ने कहा कि अभिषेक के साथ पेट को लेकर कुछ शिकायतें हैं. हम उम्मीद करते हैं कि अगले दो दिनों में वो मैदान पर उतरने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

अभिषेक की तबीयत ने बढ़ाई गंभीर की चिंता

अभिषेक के प्रैक्टिस सेशन में नहीं आने और संजू सैमसन के जोर-शोर से बल्लेबाजी का अभ्यास करने का मतलब है कि नामीबिया के खिलाफ खेलने की उनकी उम्मीद कम है. वैसे भी ऐसी खबर है कि पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ी है. टीम इंडिया के साथ अभिषेक, 8 फरवरी को दिल्ली में गौतम गंभीर की डिनर पार्टी में दिखे थे. वहां उनकी तबीयत देख गंभीर थोड़े चिंतित नजर आए थे.

अभिषेक शर्मा की सेहत पर ज्यादा जानकारी अब बुधवार, 11 फरवरी को होने वाले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिल सकती है. उम्मीद है कि वहां कुछ ज्यादा सटीक जानकारी मिलेगी कि अभिषेक कब तक ठीक हो जाएंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |