राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण के निदेर्शानुसार ब्यावरा देवास हाईवे के वरिष्ठ श्रीमान अतिजाभ झा सर के नेतृत्व में रोड़ सुरक्षा का आयोजन
शाजापुर।।
राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण के निदेर्शानुसार ब्यावरा देवास हाईवे के वरिष्ठ श्रीमान अतिजाम झा के नेतृत्व में रोड़ सुरक्षा माह 1 जनवरी से प्रारम्भ किया गया। माह में रोड सुरक्षा संबंधित अलग अलग गतिविधि की जा रही है। रोड सुरक्षा संबंधित सभी को जागरूक किया जा रहा है, आज दिनाक 21.01.2026 को बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को रोड सुरक्षा नियम की जानकारी दी गई । जागरूकता में बच्चों की, प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें बच्चों ने रोड़ सुरक्षा सबधित चित्रकला बनाई गई । जिसमें बच्चों को चॉकलेट वितरण किये गये । सभी बच्चों को सडक सुरक्षा, ट्रैफिक नियम, सड़को पर किस प्रकार से चलने की सलाह दी गई । यातायात के नियम और रोड नियमों का पालन करने की सलाह दी गई । जिसमें रोजवास टोल के वरिष्ठ टोल मेनेजर अनिल वर्मा, रूट इर्चाज रवि दवाने, श्रीमान शिवेन्द्र सिंह, पेट्रोलिंग टीम के आफिसर ओमप्रकार माली, अरूण कुमार, सुमन कुमार, अवनेश कुमार, रोहित मुकाती सहायक रवि पाटीदार, रमेश, कांतिलाल और नानुराम इत्यादि इस कार्यक्रम में सम्मेलित रहे ।









