झारखंड के रांची निवासी दो नाबालिग बच्चों की शाजापुर में तलाश जारी ➡️ “नाबालिग बच्चे लापता, नागरिकों से सहयोग की अपील

शाजापुर।।

झारखंड राज्य के रांची जिले के पूर्वी थाना क्षेत्र मल्हार टोली निवासी दो नाबालिग बच्चे, आशा (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) जो 09 जनवरी 2026 से लापता हैं। इस प्रकरण की जानकारी झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष को दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री आनंद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार शाजापुर जिले के अर्ध-कानूनी स्वयंसेवक, पैरालीगल वॉलंटियर्स, जनसाहस टीम तथा स्थानीय गैर-सरकारी संगठन बच्चों की तलाश में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती नमिता बौरासी ने सभी नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि यदि बच्चों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो, तो तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर, संबंधित अधिकारियों, जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सूचित करें। प्रशासन और स्वयंसेवक मिलकर बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं। इस प्रयास का उद्देश्य बच्चों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना है। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और पुलिस तथा प्रशासन के साथ सहयोग करें।

Home Department of Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh #JansamparkMP #shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |