शाजापुर
—-
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार गत दिवस जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा डाइट शाजापुर में किया गया। जिसमें विकासखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता करते हुए अपने द्वारा बनाए गए माडल प्रस्तुत किए गए।
जिला स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागियों को ओर सहभागिता करने वाले सभी बच्चों एवं शिक्षकों को समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री चौहान ने सभी बच्चों को और भी आगे अच्छे-अच्छे माडल बनाकर प्रस्तुत करने की शुभकामनाएं दी। बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के माडल को सीईओ श्रीमती चौहान द्वारा देखा गया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक शर्मा द्वारा एवं आभार डीपीसी श्री अनुराग पाण्डेय द्वारा माना गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डाइट प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, डीपीसी श्री अनुराग पाण्डेय, बीआरसी श्री योगेश भावसार, बीईओ श्री केके अवस्थी, एपीसी श्री संतोष राठोर, श्री धीरज बीरथरे, डाइट व्याख्याता श्री अशोक कारपेंटर, श्री महेश भेसानिया, श्री बीएल बैरागी, श्री दीपक शर्मा सहित प्रदर्शनी में निर्णायक समिति में मुख्य रूप से श्री राजेन्द्र सिंह राठौर, श्री नारायण सिंह, श्री निसार खान, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्री नंदकिशोर विश्वकर्मा, श्री अनवर खान, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, श्री राजेन्द्र नामदेव सहित प्रदर्शनी में सहयोगी के रूप में बीएसी श्री प्रमोद गुप्ता, श्री जगदीश भावसार, श्री लोकेश राठौर और सभी सहभागिता करने वाले बच्चें एवं शिक्षक उपस्थित थे।
Department of School Education, Madhya Pradesh
#EducationForAll #MadhyaPradesh #JansamparkMP