वाहन चालकों को मुफ्त में बांटी सुरक्षा – वाहन चालकों के वाहनों पर लगाए तार, ताकि पर्व पर न हो कोई हादसा

शाजापुर। मौत का मांझा बन चुकी चायना डोर से लोगों की सुरक्षा को लेकर अब नगरवासी आगे आ रहे हैं जो लोगों को सुरक्षित करने के लिए उन्हें मुफ्त में सुरक्षा बांट रहे हैं। ऐसे ही नगर के श्याम पाटीदार हैं जिन्होंने नगर के कई वाहन चालको के वाहनों पर लोहे के तार लगाए ताकि वे हादसों से बचे रहें।
शाजापुर ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों में कई लोग चायना डोर के शिकार हो चुके हैं। बुधवार को भी इंदौर में एक युवक चायना डोर की वजह से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। ऐसा हादसा नगर में किसी के साथ न हो इसके लिए नगर के श्याम पाटीदार ने अपनी दुकान पर आने वाले दो पहिया वाहन चालकों के वाहनों पर तार लगाए ताकि यदि अचानक उनका वाहन चायना डोर में उलझ जाए तो वे सुरक्षित रहें और अपने परिवार के साथ पर्व मना सकें। जेसीबी मैकेनिक श्याम पाटीदार ने बताया कि वे जानते हैं कि किसी अपने के साथ हादसा हो तो तकलीफ पूरे परिवार को होती है। इसलिए उन्होंने यह तरीका अपनाया और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित करने के लिए तार लगाए। नगर में उनके इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है।
000000000000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |