इंदौर में ‘AI वॉयस क्लोनिंग’ का शिकार हुई टीचर: फोन पर सुनाई दी भाई की आवाज, एक क्लिक और पूरा बैंक खाता साफ!

इंदौर में साइबर क्राइम का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एआई वॉयस मॉड्यूलेशन तकनीक का इस्तेमाल कर ठगों ने एक स्कूल शिक्षिका से 97,500 की ठगी कर ली. यह मध्य प्रदेश में एआई तकनीक के जरिए की गई ठगी का पहला केस माना जा रहा है. घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है, जिसके बाद पुलिस और साइबर सेल सतर्क हो गई है.

पीड़िता इंदौर में रहने वाली एक स्कूल शिक्षिका हैं. पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका एक चचेरा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस की इमरजेंसी डायल सेवा में तैनात है. शिक्षिका की अपने भाई से लगभग दो साल पहले आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी. इसी बात का फायदा ठगों ने उठाया. पीड़िता के मुताबिक 6 जनवरी 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर खाना खा रही थीं, तभी उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया.

भाई के जैसी लग रही थी आवाज

कॉल करने वाले नंबर के आखिरी अंक उनके चचेरे भाई के नंबर से काफी मिलते-जुलते थे. फोन उठाते ही सामने से आवाज आई, जो बिल्कुल उनके भाई जैसी लग रही थी. कॉल करने वाले ने खुद को उनका भाई बताया और घबराई हुई आवाज में कहा कि उसके एक दोस्त को अचानक दिल का दौरा पड़ा है और उसे इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तुरंत ऑपरेशन के लिए पैसों की जरूरत है. विश्वास दिलाने के लिए ठग ने जल्दबाजी दिखाई और क्यूआर कोड भेजकर तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहा.

97 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए

ऐसे में भाई की आवाज पहचानकर शिक्षिका किसी तरह के शक में नहीं पड़ीं और बताए गए क्यूआर कोड के जरिए 97 हजार 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने भाई के असली नंबर पर कॉल किया, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद शिक्षिका ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ठगों ने एआई वॉयस क्लोनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर भाई की आवाज की नकल की थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक गंभीर और नया तरीका है, जिससे आम लोग आसानी से ठगी का शिकार हो सकते हैं. साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी इमरजेंसी कॉल या पैसे की मांग पर तुरंत जांच करें और जल्दबाजी में कोई लेन-देन न करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Incredible India News: पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की खास परंपरा, जहां दशकों से नहीं हुई एक भी चोरी     |     Himachal Apple Production Decline: 10-12 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सेब का उत्पादन, 48% कम हुई सप्लाई     |     JDU Internal Crisis Bihar: अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद पर संजय झा का बयान, ललन सिंह सुलझाएंगे मामला     |     Gorai Police Station Mumbai: स्पीडबोट से जहाज पर चढ़े थे चोर, जहरीली गैस के रिसाव से घुटा दम     |     SIR Voter List: मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कड़ा निर्देश, बिना सुनवाई और BLA को सूची दिए नहीं कटेगा किसी का नाम     |     MP Mobile Tower Incident: देवास जिले में फिर दोहराया गया हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा प्रकाश     |     Mhow Accident Update: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 14 घंटे बाद खाई से बरामद हुए शव     |     Vultures Return in Bhopal: भोपाल और रायसेन के जंगलों में फिर लौटी गिद्धों की रौनक, 10 साल में दोगुनी हुई संख्या     |     Amit Shah Tour : 35 हजार गोपालकों को करेंगे संबोधित, सांची दुग्ध संघ के नए प्रोडक्ट्स और लैब्स का होगा शुभारंभ     |     Gwalior Traffic Police Campaign: शहर में 10 दिन का विशेष अभियान शुरू, पहले दिन 343 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई     |