वीडियो खबर-जान जोख़िम में डालकर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को निकलने SDERF की टीम साथ पहुंचे

शाजापुर-शहज़ाद खान ) मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत हो गए है और कई गांव पानी में पूरी तरह दुब चुके हैं. ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले का है जहाँ बीते 24 घंटे में कम से कम 103 मिलीमिटेर बारिश की वजह से पुरे ज़िले में हालत बेहाल है. जिले की कालापीपल विधानसभा के हालत तो और बदतर हैं. यहाँ की पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरा इलाका जलमग्न होगया और अस्स-पास के गांव में बाढ़ जैसे हालत हो गए. वहीं जब इलाके में बाढ़ जैसे हालत की खबर मिले तो कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी मौके पर पहुंचे गए और उन्होंने 100 से ज्यादा लोगों को बचाया.

कुणाल चौधरी को खबर मिली की उनकी विधानसभा के कई गावों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आगयी है और सड़कों लोग फसे हुए है. विधायक कुणाल चौधरीको कालापीपल के ग्राम तिलियाखेड़ी में 50 लोगों की और ग्राम सुखलिया में भी कई लोगों के बाढ़ की वजह से फंसे होने की सूचना मिली. सुचना मिलने के बाद आनन-फानन में विधायक कुणाल चौधरी ने तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत दलों को बचाओ कार्यों हेतु निर्देशित किया.

बड़ी संख्या में लोगों के फंसे बाद कुणाल चौधरी से रहा नहीं गया और वह खुद SDERF की राहत टीम के साथ अपनी जान की परवाह किये बिना लाइफ सपोर्ट जैकेट पहन कर, SDERF की बोत में बैठ गए इसके बाद कुणाल चौधरी तकरीबन 5 घंटे तक लोगों को बाढ़ से बहार निकल के लिए रहत और बचाव कार्य में जुटे रहे.

इतना ही नहीं कुणाल चौधरी ने मौके पर प्रशासनिक अमले को बुलाकर लोगों के रहत-बचाव कार्य के लिए चर्चा करते हुए उन्हें कई निर्देश दिए. इस दौरान कुणाल चौधरी ने कालापीपल के गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और साथ ही लोगों से यह भी जाना की कहीं कोई बाढ़ के पानी में कहीं फसा हुआ तो नहीं हैं.

वहीं विधायक कुणाल चौधरी ने विधानसभा के सभी गांवों में यह संदेश भी पंहुचा कि अगर कहीं पर भी कोई भी व्यक्ति बाढ़ के फास जाये या किसी को सुचना मिले तो तुरंत विधायक कुणाल चौधरी से संपर्क करे. कुणाल चौधरी ने इस दौरान कहा कि कालापीपल के सभी लोग उनके परिवार की तरह हैं. उन्होंने ने कहा परिवार जन घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, आपका भाई-आपका बेटा हर संकट में आपके साथ खड़ा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |