“विरुष्का का सीक्रेट वेकेशन”: न इंडिया, न लंदन; जानें किस खूबसूरत देश की वादियों में खोया है यह कपल।

विराट कोहली ने नए साल का जश्न अनुष्का शर्मा के साथ मनाया. मगर कहां? जी हां, ना तो उन्होंने भारत में नया साल सेलिब्रेट किया और ना ही लंदन में जैसा कि उम्मीद की जा रही थी. विराट-अनुष्का ने साल 2026 का स्वागत दुबई में किया है. इस दौरान विराट कोहली के जीजा जी और उनके बड़े भाई के अलावा कई सारे फैमिली फ्रेंड भी साथ नजर आए. विराट कोहली के दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसे खुद उन्होंने और उनके ही बड़े भाई ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

विकास कोहली ने शेयर की खास फोटो

विकास कोहली के अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की तस्वीरों से ही पता चलता है कि विराट-अनुष्का ने दुबई में नया साल तो मनाया, मगर कहां? उस जश्न में उनके साथ कौन-कौन मौजूद रहे? विकास कोहली की शेयर तस्वीरों से पता चलता है कि विराट-अनुष्का नए साल पर अपने परिवार और फैमिली फ्रेंड के साथ दुबई के फाइव स्टार होटल पाल्म अटलांटिस में रुके थे. उस होटल की खासियत ये है कि उसका लुक बरगद के पेड़ के जैसा है. वहां एक दिन के कमरे का किराया 50000 रुपए है.

नए साल पर विराट कोहली ने अपने जीजा जी संजीव ढींगरा , बड़े भाई विकास कोहली और कुछ फैमिली फ्रेंड्स के साथ होटल के ही अंदर मौजूद जापानी रेस्टोरेंट और बार में फोटो भी खिंचाई. विराट कोहली के नए साल के जश्न की तस्वीरों के आने से पहले धोनी के जश्न की तस्वीरें भी सामने आई थी. उन्होंने अपना नया साल थाईलैंड में मनाया था.

विराट-अनुष्का ने दुबई में मनाया नया साल

विराट कोहली ने जो तस्वीर शेयर की वो पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रही. उस तस्वीर में विराट नेवी ब्लू कलर के सूट पहने हैं. तो वहीं अनुष्का शर्मा ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं. विराट-अनुष्का की ये तस्वीर दुबई की ही है, उसके प्रमाण उनके बड़े भाई विकास कोहली के शेयर की कुछ तस्वीरों से भी मिलते हैं क्योंकि उनमें भी विराट कोहली उसी नेवी ब्लू कलर के सूट पहने दिख रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |