एडल्ट कंटेंट पर ‘डिजिटल ताला’! बिना उम्र के सबूत नहीं दिखेंगी एडल्ट फोटोज; Apple और Google के लिए जल्द आ सकते हैं कड़े नियम

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस इलाके में लगातार बलूच विद्रोही आतंक मचा रहे हैं. इसी बीच अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध विद्रोहियों ने बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाने की कोशिश की. विद्रोहियों ने दो ट्रेनों जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल यात्री ट्रेन को निशाना बनाने के लिए बम विस्फोट किए. इन विस्फोटों से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए और रेल सेवाएं बाधित हुईं.

हालांकि, दोनों ही ट्रेन इन धमाकों के सीधे चपेट में आने से बच गईं, लेकिन इन धमाकों से ट्रैक का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की वजह से बलूचिस्तान और पाकिस्तान के तीन अन्य प्रांतों के बीच में रेलवे यातायात ठप्प पड़ गया.

3 फीट रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त

क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शाहिद नवाज ने बताया कि शुक्रवार को मुश्काफ इलाके में एक बम विस्फोट हुआ. इस विस्फोट से करीब तीन फीट रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दाश्त इलाके में हुए एक अन्य विस्फोट से भी ट्रैक को नुकसान पहुंचा.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाहिद नवाज ने कहा, दोनों ही मामलों में जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल यात्री ट्रेनें निशाने पर थीं. विस्फोटों की वजह से मुख्य लाइन पर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से रेल सेवाएं बाधित हो गईं. मस्तुंग जिले के दाश्त क्षेत्र में हुए दूसरे धमाके में मुख्य लाइन का एक हिस्सा खराब हुआ है. इसकी वजह से यातायात को रोकना पड़ा और सैकड़ों यात्री फंस गए.

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए?

नवाज ने कहा कि शनिवार से क्वेटा से पाकिस्तान के अन्य प्रांतों के लिए यात्री ट्रेनों के समय की पुष्टि सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही की जाएगी. उन्होंने कहा, यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है और क्वेटा से रवाना होने वाली सभी यात्री ट्रेनों के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं.

सुरक्षा चिंताओं के बीच शनिवार को जाफर एक्सप्रेस की एक विशेष सेवा को पेशावर के लिए रवाना होने की अनुमति दी गई. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए जाफर एक्सप्रेस की विशेष सेवा चलाई गई, जबकि सामान्य रेल सेवाएं सुरक्षा मंजूरी का इंतजार कर रही हैं.

जाफर एक्सप्रेस पर पहले भी हुए हमले

पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस खासतौर पर बलूच उग्रवादियों के निशाना पर रही है. यह पहली बार नहीं है जब विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया हो. इस साल इसकी सेवाएं कई बार प्रभावित हो चुकी हैं. पिछले दो महीनों में विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल पर कम से कम तीन बार हमला किया है, जिनमें रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

11 मार्च को ट्रेन एक अपहरण का शिकार हुई थी, जब आतंकवादियों ने इंजन पर गोलीबारी की और करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था. इस हमले में 20 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि सुरक्षा बलों ने अन्य यात्रियों को बचा लिया और 33 विद्रोहियों को मार गिराया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |