खाद है या ‘काला सोना’! फल-फूल, सब्जियों से लद जाएंगे पौधे, घर पर ऐसे बनाएं

पेड़-पौधों की ग्रोथ के लिए हम हर तरह की मेहनत करते हैं. उसके बावजूद कुछ लोगों के प्लांट्स की जड़े और पत्तियां सूख जाती हैं. प्लांटेशन में कई ऐसी गलतियां दोहराई जाती हैं जिस वजह से पेड़-पौधों को नुकसान होने लगता है. यहां हम खाद के बारे में बात करने जा रहे हैं. ये एक तरह का नेचुरल फर्टिलाइजर है जिसे नेचुरल सोर्स से बनाया जाता है. इसलिए इसे केमिकल वाली खाद के बजाय ऑर्गेनिक या प्राकृतिक उर्वरक माना जाता है. इसके नेचुरल सोर्स की बात की जाए इसमें गोबर, कंपोस्ट, वर्मी (केंचुआ से बनने वाली) और हरी खाद का नाम शामिल है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कंपोस्ट खाद के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक तरह का काला सोना है. इसकी खासियत है कि ये नेचुरली मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाती है.

मार्केट में मिलने वाली खाद में केमिकल के मिले होने का डर रहता है. इसे यूज करने से पेड़-पौधे मुरझा भी सकते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि आप फल-सब्जियों के खराब मटेरियल से कैसे देसी खास तैयार कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं यूनिक नेचुरल फर्टिलाइजर के बारे में…

खाद जो है काला सोना, ऐसे पहुंचाती है फायदे

पेड़-पौधों के लिए नेचुरल फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपको एक मटका लेना है जिसमें कई जगह छोटे-छोटे छेद कर देने है. अब इसमें सूख पत्तों को डालें और इस पर मिट्टी की एक परत बनाएं. अब किचन में खराब पड़े फल-सब्जियों के छिलके इसमें डालें. इसके ऊपर फिर से मिट्टी के लेयर बनाएं. दूसरे बर्तन में थोड़ी छाछ लें और इसमें गुड़ मिलाएं. अच्छे से ब्लेंड करने के बाद इस बैटर को मटकी में डाल दें और कुछ दिनों के लिए छोड़ दें. पौधों के लिए कारगर और नेचुरल फर्टिलाइजर तैयार है.

खाद के चमत्कारी फायदे

घर पर बने इस काला सोने यानी देसी खास से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है. माना जाता है कि इसे मिट्टी में डालने के बाद कुछ ही टाइम बाद पौधे की ग्रोथ बढ़ने लगती है. यहां तक की फल और सब्जियां भी आने लगती हैं. इसके अलावा मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ते हैं. दूसरे फायदों की बात करें तो इस खाद की वजह से पानी रोकने की क्षमता में सुधार आता है. साथ ही ये खाद पौधों को धीरे-धीरे पोषक तत्व देती है. इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे तत्वों के नाम शामिल हैं. जिन पौधों में सूक्ष्म जीव एक्टिव नहीं हो पा रहे हैं अगर उनमें इस नेचुरल फर्टिलाइजर को मिलाया जाए तो इनकी एक्टिविटी बढ़ जाती है. खास बात है कि ये पर्यावरण के लिए सेफ है.

वीडियो में बताया गया है कि इस तरह आप वेस्ट होने वाले सामान की मैनेजमेंट कर सकते हैं. आपका ये कदम पर्यावरण के लिए भी अच्छा साबित होगा. अगर घर में बच्चे हैं तो उन्हें इस एक्टिविटी में बिजी करके एक यूनिक काम कराया जा सकता है. बच्चों को ये काफी पसंद आएगा और इस तरह वे एनरवायमेंट की वैल्यू भी समझ पाएंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |