सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की नाश्ते पर ‘सीक्रेट मीटिंग’: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा सियासी संदेश, टेंशन खत्म होने के संकेत

ऐसा लगता है कि कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस के अंदर सत्ता संघर्ष को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म हो गया है. पार्टी में ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स के जरिए मतभेद सुलझाने की कवायद की जा रही है. पार्टी आलाकमान की ओर से निर्देश मिलने के बाद पिछले हफ्ते अंदरुनी विवाद सुलझाने की कवायद शुरू हुई. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को अपने घर नाश्ते के लिए बुलाया और फिर दावा किया कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है. अब शिवकुमार ने ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स के तहत मुख्यमंत्री को आज अपने घर न्योता दिया.

न्योता मिलने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के आवास पर नाश्ते के लिए पहुंच गए. इससे पहले शिवकुमार ने कल शाम यह जानकारी दी कि उन्होंने मुख्यमंत्री को नाश्ते पर बुलाया है, ताकि कर्नाटक से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा की जा सके और उन्हें मजबूत किया जा सके.

उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के आवास पर जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहुंचे तो उनका स्वागत शिवकुमार ने अपने भाई डीके सुरेश के साथ किया.

DK ने मुख्यमंत्री को दिया नाश्ते का न्योता

हालांकि इससे पहले सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि उन्हें अभी तक DK से कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है और निमंत्रण मिलने पर वह जरूर जाएंगे, जबकि शिवकुमार की ओर से कहा गया कि यह उनके और मुख्यमंत्री के बीच का मामला है और वे भाइयों की तरह मिलकर काम कर रहे हैं.

पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में रहे शिवकुमार ने सोमवार शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “मैं और मुख्यमंत्री एक टीम की तरह मिलकर काम करना जारी रखेंगे. मैंने मुख्यमंत्री को कल (मंगलवार) नाश्ते पर बुलाया है, ताकि राज्य से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों पर चर्चा की जा सके और उन्हें मजबूत किया जा सके.”

नाश्ते के लिए CM के घर गए थे DK

कर्नाटक में दोनों नेताओं के बीच कुछ दिनों से जारी नेतृत्व विवाद पर गतिरोध को तोड़ने की कोशिश के तहत शिवकुमार पार्टी आलाकमान के निर्देश पर 2 दिन पहले शनिवार को सिद्धारमैया की ओर से बुलाई गई इसी तरह की बैठक के लिए नाश्ते पर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास कावेरी पहुंचे थे.

दूसरी ओर शिवकुमार के भाई और पूर्व कांग्रेस सांसद डीके सुरेश पार्टी आलाकमान से कथित तौर पर मुलाकात के लिए दिल्ली आए हुए थे. सुरेश भी अब सोमवार को बेंगलुरु पहुंच गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |