स्मृति मंधाना को मिली राहत! पिता अस्पताल से डिस्चार्ज, मगर फैंस के बीच शादी पर अभी भी बना हुआ है सस्पेंस

स्टार भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपनी शादी के टलने के कारण सुर्खियों में हैं. उनकी शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से होने वाली थी लेकिन 23 नवंबर को शादी के दिन ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब 3 दिन बाद स्मृति मंधाना और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है क्योंकि उनके पिता अब किसी भी तरह के खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

3 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी

जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास मंधाना को मंगलवार 25 नवंबर की देर रात सांगली के सर्वहित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. ये अस्पताल सांगली में मंधाना परिवार के घर के करीब है और यहीं पिछले 3 दिन से स्मृति मंधाना के पिता भर्ती थे. उन्हें 23 नवंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे अस्पताल लाया गया था. तब मंधाना परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स उन पर नजर बनाए हुए थे.

जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो डॉक्टर्स ने बताया था कि उनके सीने में बाईं ओर दर्द उठा था, जिसके बाद जांच में हार्ट अटैक के लक्षण पाए गए थे. मगर अब वो खतरे से पूरी तरह बाहर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति के पिता की एंजियोग्राफी हुई थी, जिसमें कोई भी समस्या नजर नहीं आई और वो अब ठीक हैं. इसके चलते ही उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला किया गया. फिलहाल वो सांगली में ही अपने घर पर आराम कर रहे हैं.

शादी पर सस्पेंस बरकरार

स्मृति के पिता के डिस्चार्ज होने के बाद अब हर किसी की नजरें परिवार की तरफ से आने वाले अगले अपडेट पर लगी हैं. मंधाना परिवार की तरफ से पहले दिन कहा गया था कि स्मृति तब तक शादी नहीं करेंगी, जब तक उनके पिता पूरी तरह ठीक नहीं होते. ऐसे में अब श्रीनिवास मंधाना के ठीक होने के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि शादी की तारीख का ऐलान कब होता है. हालांकि, फिलहाल शादी पर खतरा भी मंडराता दिख रहा है और इसकी वजह पलाश पर लग रहे आरोप हैं.

असल में शादी टलने के अगले दिन से ही सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो किसी दूसरी महिला के साथ चैटिंग कर रहे हैं. हालांकि ये कितने सही हैं, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है. मगर इसके बाद से ही शादी को लेकर संदेह बना हुआ है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |